{"_id":"52b5f59c76aae23e621d3b1cf2552d4d","slug":"wait-for-my-book-to-read-all-about-monkeygate-kumble","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किताब में करूंगा मंकीगेट पर खुलासा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'किताब में करूंगा मंकीगेट पर खुलासा'
अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि मंकीगेट प्रकरण पर उनके विचार जानने के लिए लोगों को उनकी किताब आने का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
इस बीच कुंबले ने हाल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग द्वारा अपनी किताब ‘द क्लोज ऑफ प्ले’ में मंकीगेट प्रकरण में सचिन की भूमिका पर सवाल उठाने के मामले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
कुंबले ने कहा, ‘उस प्रकरण के बाद कई बातें कही गई हैं। सिडनी टेस्ट में घटित उस प्रकरण को पांच साल बीत चुके हैं। मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अब हम सभी लोग उससे आगे बढ़ चुके हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यदि आप वास्तव में जानना चाहते हैं कि क्या हुआ था तो आपको मेरी किताब का इंतजार करना चाहिए। मैंने घोषणा कि है की मैं प्रबंधन का हिस्सा बनने नहीं जा रहा हूं। मेरे पास अब किताब लिखने का समय है और आप इस किताब के आने का इंतजार कीजिए।’
विज्ञापन