फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka: VVS Laxman Says Shikhar Dhawan Needs To Secure His T20 World Cup Spot

SL vs IND: 'धवन को भी देनी होगी काबिलियत की परीक्षा, तभी मिलेगी टी-20 विश्व कप टीम में जगह'

Mon, 05 Jul 2021 03:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Jul 2021 03:58 PM IST
सार

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि श्रीलंका दौरे पर धवन को भारतीय टी-20 विश्व कप टीम में सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर जगह बनाने के लिए अपनी काबिलियत की परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
India vs Sri Lanka: VVS Laxman Says Shikhar Dhawan Needs To Secure His T20 World Cup Spot
शिखर धवन - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने शिखर धवन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि धवन को भारतीय टी-20 विश्व कप टीम में सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर जगह बनाने के लिए अपनी काबिलियत की परीक्षा देनी होगी। बता दें कि धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। 

विज्ञापन


धवन भारत की वन-डे टीम के नियमित सदस्य है लेकिन टी-20 की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो सत्र में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह हालांकि रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद तीसरे विकल्प के तौर पर उभरे हैं। लक्ष्मण ने 'स्टार स्पोर्ट्स' के कार्यक्रम 'गेम प्लान' में कहा, 'टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शिखर धवन की सोच बिल्कुल साफ होगी कि उन्हें इस मौके का फायदा उठाना है। टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा है।'

विज्ञापन

शिखर धवन को रन बनाने ही होंगे- लक्ष्मण

उन्होंने कहा, 'वह भारतीय टीम के कप्तान होने पर उत्साहित होंगे और किसी को भी अपने देश का नेतृत्व करने पर गर्व होगा। उनका ध्यान हालांकि रन बनाने और अपने स्थान को सुरक्षित करने पर होगा।' भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने लगे हैं, ऐसे में धवन के लिए सबसे छोटे प्रारूप की टीम में जगह बनाना और मुश्किल हो जाएगा।

लक्ष्मण ने कहा, 'टीम में रोहित शर्मा और केएल राहुल स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने साफ तौर पर कहा कि वह टी-20 प्रारूप में पारी का आगाज करना चाहते हैं। ऐसे में शिखर धवन को रन बनाने ही होंगे।' धवन पहली बार राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे और लक्ष्मण का मनाना है कि इस खिलाड़ी को लगतार अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा, 'उन्हें (धवन) भारतीय टीम के लिए, खासकर सीमित ओवरों के प्रारूप में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा हैं। वह इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed