{"_id":"6690d008477a52db060b29bc","slug":"vvs-laxman-recalls-t20-world-cup-triumph-celebrations-lauded-rohit-and-kohli-for-giving-dravid-the-space-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: इस कारण विराट कोहली से प्रभावित हुए वीवीएस लक्ष्मण, टी20 विश्व कप और द्रविड़ को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: इस कारण विराट कोहली से प्रभावित हुए वीवीएस लक्ष्मण, टी20 विश्व कप और द्रविड़ को लेकर कही ये बात
Fri, 12 Jul 2024 12:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:11 PM IST
सार
लक्ष्मण ने कहा कि यह जीत तब और विशेष हो गई, जब हम हार की कगार पर थे और हमने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। लक्ष्मण ने बारबाडोस से लेकर मुंबई तक हुए जश्न को भी याद किया।
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : BCCI
विस्तार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि टी20 विश्व कप की खिताबी जीत देश के लिए काफी मायने रखती है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह जीत तब और विशेष हो गई, जब हम हार की कगार पर थे और हमने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। लक्ष्मण ने बारबाडोस से लेकर मुंबई तक हुए जश्न को भी याद किया। लक्ष्मण ने टी20 विश्व कप फाइनल के बाद जश्न के दौरान राहुल द्रविड़ को वह स्थान देने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की सराहना की जिसके द्रविड़ हकदार थे।
विज्ञापन
Trending Videos
लक्ष्मण ने ट्रॉफी का जश्न मनाने के दौरान द्रविड़ को बुलाने के लिए कोहली की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि द्रविड़ के लिए किस तरह वह एक भावनात्मक पल था। लक्ष्मण फिलहाल भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मुख्य कोच के तौर पर गए हुए हैं। मालूम हो कि द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गौतम गंभीर को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित-कोहली की तारीफ में लक्ष्मण ने पढ़े कसीदे
लक्ष्मण ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, राहुल द्रविड़ जिनके साथ मैंने काफी क्रिकेट खेला और मैं उन्हें काफी वर्षों से जानता हूं, उन्हें मैंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते देखा। सबसे पहले जब अंतिम गेंद डाली गई और फिर जब वह टीम के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। जब द्रविड़ ने विश्व कप उठाया तो मुझे लगा कि रोहित और कोहली का उनके साथ में ट्रॉफी देना अच्छा व्यवहार है। जिस तरह उन्होंने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया, ये दिखाता है कि उन सब के लिए इसके क्या मायने थे।

How much the #T20WorldCup triumph 🏆 means to India?
— BCCI (@BCCI) July 12, 2024
VVS Laxman reflects on that memorable day in Barbados ☺️ ☺️ - By @ameyatilak #TeamIndia | #Champions | #ZIMvIND | @VVSLaxman281 pic.twitter.com/ETZAxsgVj1
कोहली ने द्रविड़ को जश्न में किया शामिल
दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद जब रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए तो द्रविड़ ने वहां से दूर होने की कोशिश की, लेकिन कोहली द्रविड़ को आगे लेकर आए। द्रविड़ आमतौर पर शांत रहते हैं, लेकिन उस दिन उन्होंने आक्रमक अंदाज में ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया जिससे सभी आश्चर्यचकित रह गए थे।

लक्ष्मण ने कहा, सभी ने उस दिन अपनी भावनाएं व्यक्त की। यह दिखाता है कि टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए यह कितना मायने रखता है। यह सिर्फ प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों के लिए नहीं था, जबकि सहायक स्टाफ और कोचिंग स्टाफ की भावनाएं भी काफी ऊंची थी। आपने देखना होगा कि हार्दिक पांड्या अपने आंसू नहीं रोक सके और अंतिम ओवर डालने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की। हमने मैदान पर रोहित को भी देखा था।