फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   voges ton sees australia whitewash west indies

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट विंडीज का किया सफाया

Sun, 10 Feb 2013 10:00 PM IST
मेलबर्न/खेल डेस्क
मेलबर्न/खेल डेस्क Updated Sun, 10 Feb 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
voges ton sees australia whitewash west indies

एडम वोग्स (नाबाद 112) के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया ने अपना विजय अभियान कायम रखते हुए वेस्ट इंडीज को पांचवें और अंतिम वन-डे में 17 रन से हराकर कैरिबियाई टीम का पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 274 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

विज्ञापन


वेस्ट इंडीज के लिए ओपनर जानसन चार्ल्स ने हालांकि शानदार 100 रन बनाए लेकिन मेहमान टीम लक्ष्य से अंतत: दूर रह गई। वेस्ट इंडीज ने 49.5 ओवर में 257 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भारत दौरे के लिए रवाना होगी। उसके कुछ खिलाड़ी पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। वोग्स ने 106 गेंदों की शतकीय पारी के दौरान दस चौके और दो छक्के उड़ाए।
विज्ञापन


वेस्ट इंडीज के लिए ओपनर जानसन चार्ल्स ने 121 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए, उनका पहला वन-डे शतक था। लेकिन उनका यह शतक उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। डेरेन ब्रावो ने 33, किरोन पोलार्ड ने 45 और कप्तान डेरेन सैमी ने 23 रन का योगदान दिया। क्लेंट मैके और मिचेल जानसन ने तीन-तीन विकेट झटके। मिचेल जानसन ने दस ओवर में 50 रन पर तीन विकेट लिए। बेन कटिंग, जेम्स फाकनर और जेवियर डोहर्टी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। कप्तान शेन वाटसन टीनो बेस्ट की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। एरोन फिंच एक रन बनाकर बेस्ट के अगले ओवर में सुनील नारायन को कैच थमा बैठे। फिलिप ह्यूज (29) और शान मार्श (40) ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। ड्वेन ब्रावो ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को चलता किया।


‘मैन ऑफ द’ मैच वोग्स ने ब्रैड हैडिन (43) के साथ पांचवें विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी निभाई।  वोग्स ने इसके बाद फाकनर नाबाद 31 के साथ छठवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 81 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को 274 तक पहुंचा दिया। विंडीज की ओर से बेस्ट और ब्रावो ने दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed