{"_id":"3e271a54-b286-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"vjd-system-creator-seeks-kumble-s-assistance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजेडी सिस्टम के जनक ने कुंबले से मदद मांगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीजेडी सिस्टम के जनक ने कुंबले से मदद मांगी
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वी जयदेवन ने आईसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन अनिल कुंबले से वीजेडी सिस्टम को लागू किए जाने की उनकी अपील को अपने एजेंडा में रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वी जयदेवन ने बाधित नियमित ओवर के मैचों में लक्षित स्कोर के आकलन के लिए वीजीडी सिस्टम का इजाद किया है, जिसे आईसीसी पहले ही ठुकरा चुका है।
जयदेवन का आग्रह था कि आईपीएल जैसे प्रोफेशनल लीग मैचों के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड के तौर पर विजेडी रिजल्ट के इस्तेमाल किया जाए, जिसे आईसीसी द्वारा ठुकरा दिया गया था।
विज्ञापन
जयदेवन ने कहा, ‘एक चेयरमैन के तौर पर अनिल कुंबले को किसी भी प्रासंगिक आइटम को एजेंडे में शामिल करने का अधिकार है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह मेरी अपील को एजेंडे में शामिल करें और इसके बाद समिति इस पर कोई निर्णय ले।’
विज्ञापन
उन्होंने आईसीसी पर सिस्टम के प्रजेंटेशन के लिए उचित मंच नहीं देने का आरोप लगाया। पिछले साल आईसीसी ने विजेडी और डकवर्थ/लुइस नियम का तुलनात्मक अध्ययन किया था।