फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vivian richards may be new coach fot pakistan team

सर विवियन रिचर्ड्स ने पाक टीम के साथ जुड़ने की इच्छा जाहिर की

Tue, 16 Feb 2016 11:13 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
vivian richards may be new coach fot pakistan team

खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार युनूस की जल्द छुट्टी हो सकती है। उसकी जगह वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स ले सकते हैं।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का कहना है कि यदि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई पेशकश मिलती है तो वह कोचिंग का दायित्व संभालने से इनकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के मेंटर रिचर्ड्स ने कहा कि मौजूदा कोच वकार यूनुस अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन यदि पाकिस्तान बोर्ड उन्हें पेशकश करता है तो वह तैयार हैं क्योंकि उनके पास खेल को देने के लिए बहुत कुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सर्वकालिक श्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रिचर्ड्स का यह भी कहना है कि यह दुखद है कि अंतरराष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ भयंकर बवाल

vivian richards may be new coach fot pakistan team

भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश में टी-20 लीग की सफलता के बाद पाकिस्तान ने भी कई साल की कवायद के बाद इस साल से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) शुरू किया है। हालांकि यह लीग पाक के बजाए शरजाह में खेला जा रहा है। इस लीग के 17वें मैच में दो खिलाड़ी आपस में बुरी तरह से भिड़ गए। शरजाह में पीएसएल का 17वें मैच के दौरान जिसमें क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी आमने-सामने थी। पांचवें ओवर में क्वेटा के अहमद शहजाद जिसे पाकिस्तान का विराट कोहली कहा जाता है वे तेज गेंदबाज वहाब रियाज से बुरी तरह से उलझ गए।

वहाब के ओवर की पहली गेंद पर शहजाद ने छक्का जड़ दिया, लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर वह बोल्ड भी हो गए। इस सफलता से गेंदबाज से रहा नहीं गया और कुछ ज्यादा ही जोश में आ गया। शहजाद जैसा बड़ा विकेट पाने के बाद वहाब ने जोरदार जश्न मनाया फिर बल्लेबाज के करीब आकर कुछ कमेंट भी कर दिया। दोनों के बीच कुछ नोंक-झोंक भी हुई जिससे नाराज अहमद ने बल्ले को उठाते हुए गेंदबाज की ओर दिखाया।

बहस इतनी तीखी हो गई कि दोनों आपस में जानबूझकर टकरा गए और अभी मारपीट के लिए जा ही रहे थे कि मैदान पर मौजूद बाकी खिलाड़ी उनके करीब आ गए और दोनों को एक-दूसरे से दूर कराया। हालांकि दोनों दूर होने के बाद भी एक-दूसरे पर चिखते-चिल्लाते रहे। साथी बल्लेबाज असद शाफिक ने अहमद शहजाद को रोकते हुए शांत कराने की कोशिश की और उन्हें पवेलियन से काफी दूर तक ले गए जिससे मामला यहीं पर खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed