{"_id":"7e5c3421a4e45d780e971820f208e5f1","slug":"vivian-richards-defeating-sachin-tendulkar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने सचिन को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने सचिन को पछाड़ा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
भारत में भले ही क्रिकेट को धर्म और सचिन तेंदुलकर को इस खेल का भगवान कहा जाता हो, लेकिन एक मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने सचिन को पीछे कर दिया है।
विज्ञापन
हाल ही में हुए एक ऑनलाइन पोल में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने इस महान भारतीय बल्लेबाज को पछाड़ दिया है।
दरअसल, ऑनलाइन पोल में क्रिकेट के इतिहास का का महानतम वनडे क्रिकेटर कौन है, इस पर सवाल पूछा गया था। जिसमें रिचर्ड्स को एक ऑनलाइन पोल में इस खेल के इतिहास का महानतम वनडे क्रिकेटर चुना गया है।
विज्ञापन
हालांकि सचिन पाक के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पछाड़ने में जरूर सफल रहे। रिचर्ड्स को 50 ज्यूरी सदस्यों में से 29 का समर्थन मिला। यह ऑनलाइन पोल एक खेल वेबसाइट की क्रिकेट मैगजीन ने किया है।
विज्ञापन