{"_id":"5d2987c98ebc3e6d046f7056","slug":"virender-sehwag-wife-aarti-accuses-business-partners-of-forging-sign-to-take-rs-4-5-crore-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ दर्ज कराया केस, इतने करोड़ का है मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ दर्ज कराया केस, इतने करोड़ का है मामला
Sat, 13 Jul 2019 02:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने अपने बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। आरती ने आरोप लगया है कि उनके बिजनेस पार्टनर्स ने उनके फर्जी सिग्नेचर से 4.5 करोड़ का ऋण लिया और बाद में नही चुकाया।
विज्ञापन
एक कृषि-आधारित कंपनी में भागीदार आरती ने शुक्रवार को दायर अपनी याचिका में अपने आठ बिजनेस पार्टनर्स का नाम लिया है। जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने आरती की जानकारी के बिना ही दिल्ली स्थित लेनदार से ऋण लिया।
विज्ञापन
Aarti, wife of Virender Sehwag has filed a complaint against her business partners alleging they took a Rs 4.5 crore loan by forging her signatures and later defaulting on payment.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2019
आरती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 धोखाधड़ी और बेईमानी, 468 जालसाजी, 471 जाली दस्तावेज को वास्तविक रूप में उपयोग करना और भारतीय दंड संहिता के 34 आम इरादे के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
आरती ने कहा कि आरोपी बिजनेस पार्टनर्स ने उनके पति वीरेंद्र सहवाग के नाम का इस्तेमाल करके लेनदारों को प्रभावित किया और बाद में त्रिपक्षीय समझौते पर अपने हस्ताक्षर कर दिए। लेनदारों को दो पोस्टडेड चेक जारी किए गए थे। बाद में फर्म ऋण राशि का भुगतान करने में विफल रही।
शिकायत में आगे लिखा है कि डिफॉल्ट के कारण लेनदारों ने मध्यस्थता खंड को लागू किया और अदालत में शिकायत दर्ज की। कार्यवाई के दौरान आरती के लिए अपने हस्ताक्षर और उनके जानकारी के बिना हुए समझौते को देखना चौंकाने वाला था, जिसपर उन्होंने कभी हस्ताक्षर नहीं किया था।