{"_id":"6526698d577d4fa9fe038f47","slug":"virender-sehwag-was-happy-as-sachin-tendulkar-missed-his-century-vs-pakistan-in-2011-odi-wc-know-funny-story-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पाकिस्तान के खिलाफ सचिन का शतक नहीं बनने पर खुश हुए थे सहवाग, तेंदुलकर जान गए थे उनके मन की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: पाकिस्तान के खिलाफ सचिन का शतक नहीं बनने पर खुश हुए थे सहवाग, तेंदुलकर जान गए थे उनके मन की बात
Wed, 11 Oct 2023 02:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:53 PM IST
सार
सहवाग ने बताया कि सचिन शतक से चूक गए थे। इसके बाद वह बेहद खुश थे। सचिन यह बात समझ गए थे और सहवाग से कहा कि तुम इसलिए खुश हो रहे हो कि मैं शतक से चूक गया।
विज्ञापन
2011 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराया था
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है और सभी टीमें कम से कम एक मैच खेल चुकी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ अपने विश्व अभियान का विजयी आगाज किया। अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ खेल रही है और 14 अक्तूबर को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में शुरुआती दो मैच जीत चुकी है। पहले मैच में नीदरलैंड को हराने के बाद इस टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य है, जिसका सफलतापूर्वक पीछा किया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 2011 विश्व कप से जुड़ी मजेदार कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सचिन शतक लगाने से चूक गए थे। इससे सहवाग बहुत खुश हुए थे। सचिन यह बात समझ गए थे और सहवाग से कहा भी था कि तुम मेरे शतक से चूकने पर खुश हो रहे हो।
सहवाग ने कहा "सचिन ने मुझसे कहा कि मुझे पता है तुम क्यों मुस्कुरा रहे हो, मैंने पूछा क्यों। उन्होंने कहा कि तुम सोच रहे हो कि मैं शतक बनाने से पहले आउट हो गया, अगर मैं शतक बना लेता तो हम हार जाते। मैंने उनसे कहा कि आप कैसे पढ़ सकते हैं कि मेरे दिल में क्या है, आपने दो शतक बनाए, एक हम हार गए और दूसरा टाई हो गया। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने शतक नहीं बनाया और हम विश्व कप जीतने में सफल रहे।''
2011 विश्व कप में सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। यह मैच टाई रहा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने शतकीय पारी खेली थी और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। यह सचिन और सहवाग दोनों के करियर का आखिरी विश्व कप था। इसके बाद से भारतीय टीम कोई विश्व कप नहीं जीत पाई है। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। तब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2011 से मेजबान टीम ही वनडे विश्व कप जीत रही है। ऐसे में इस साल भारत का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म होने की उम्मीद है।

#WATCH | Delhi: Former Indian opener Virender Sehwag revealed a conversation he shared with cricketer Sachin Tendulkar after Tendulkar failed to score a century against Pakistan in the semi-final of the 2011 World Cup.
विज्ञापन विज्ञापन
"Sachin told me I know why you are smiling, I asked why. He… pic.twitter.com/5yRJCBqRLd— ANI (@ANI) October 11, 2023