{"_id":"63e0c87c742dd57bc26668b4","slug":"virender-sehwag-said-indian-market-is-hitjob-is-well-planned-conspiracy-fans-reply-then-please-buy-adani-share-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virender Sehwag: सहवाग बोले- भारतीय बाजार साजिश का शिकार, लोगों का जवाब- अदाणी के शेयर खरीदकर देश को बचा लो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virender Sehwag: सहवाग बोले- भारतीय बाजार साजिश का शिकार, लोगों का जवाब- अदाणी के शेयर खरीदकर देश को बचा लो
Mon, 06 Feb 2023 02:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:59 PM IST
सार
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि भारतीय बाजार साजिश का शिकार हुआ है, लेकिन आने वाले समय में भारत और मजबूती के साथ उभरेगा। इस पर कुछ लोग उन पर भड़क गए और उन्हें अदाणी ग्रुप के शेयर खरीदने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
वीरेन्द्र सहवाग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अदाणी स्टॉक क्रैश मामले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग भी इसमें शामिल हो गए हैं। सहवाग ने नाम लिए बिना गौतम अदाणी ग्रुप का समर्थन किया था। इस पर आलोचकों के उन्हें आड़े हाथों लिया है। सहवाग ने अपने ट्वीट में पश्चिमी देशों (इंग्लैंड) पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय बाजार साजिश का शिकार हुआ है। हालांकि, भारत हमेशा की तरह इस बार भी और मजबूती के साथ उभरेगा।
सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा "गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। भारतीय बाजार पर हिटजॉब एक सोची-समझी साजिश मालूम पड़ती है। कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा।"
विज्ञापन
सहवाग के इस ट्वीट के बाद कमेंटबॉक्स में उनके फैंस आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों ने उन्हें अदाणी ग्रुप के सारे शेयर खरीदने की सलाद दी तो कुल लोगों ने कहा कि देश में भी कई लोग ऐसे हैं, जो गोरों का समर्थन करते हैं।
अदाणी ने वापस लिया था 20,000 करोड़ रुपये का FPO
बता दें कि अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के बोर्ड ने पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए 20,000 करोड़ के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को वापस ले लिया था। कंपनी ने इसके साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया था। जिन लोगों ने अब तक एफपीओ को सब्सक्राइब किया है, उनके पैसे वापस लौटा दिए जाएंगे। अभूतपूर्व स्थिति और मौजूदा बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी का लक्ष्य एफपीओ आय वापस करके और पूर्ण किए गए लेनदेन को वापस लेकर अपने निवेश समुदाय के हितों की रक्षा करना है।

Goron se India ki tarakki bardaasht nahi hoti. The hitjob on India’s market looks like a well planned conspiracy. Koshish kitni bhi kar lein but as always, Bharat aur majboot hi nikalkar ubhrega.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 6, 2023