AUSvsIND: सहवाग ने जडेजा और गिल की तारीफ में बांधे पुल, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने जडेजा की फील्डिंग व गेंदबाजी और गिल की बल्लेबाजी की खूब तारीफ की।
सहवाग ने ट्वीट कर कहा, 'जडेजा के द्वारा गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। शुभमन गिल टीम के लिए सही हैं। बैकफुट में उनकी उम्दा बल्लेबाजी देखने को मिली।' बता दें जडेजा ने गेंदबाजी में चार विकेट लिए जबकि फील्डिंग में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शानदार थ्रो कर रन आउट किया।
Excellent performance by Jadeja with the ball and in the field with taht brilliant runout. Shubman Gill looks the real deal. Excellent composure and loved his backfoot play. But really enjoyed this fun moment , courtesy Bumrah pic.twitter.com/7Ts7vhbZzW
विज्ञापन विज्ञापन— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 8, 2021
बता दें कि भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की पहली अर्धशतकीय पारी खेली और 50 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत से 242 रन आगे है। इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की 131 रन की शतकीय पारी के दम पर 338 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबूशाने ने 91 रन जबकि विल पुकोवस्की ने 62 रन की पारी खेली थी। वहीं, भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने चार, बुमराह व नवदीप सैनी ने 2-2 जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिए।