{"_id":"62c7c2df3297aa3992229709","slug":"virat-will-not-play-in-t20-series-against-west-indies-ashwin-will-make-comeback","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट, रोहित सहित इन सीनियर खिलाड़ियों का खेलना तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट, रोहित सहित इन सीनियर खिलाड़ियों का खेलना तय
Fri, 08 Jul 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:16 PM IST
सार
विराट ने खुद वेस्टइंडीज दौरे पर आराम की मांग की थी। ऐसे में उनके अलावा बाकी सभी सीनियर खिलाड़ी टी20 सीरीज में खेलेंगे। अब विराट के पास फॉर्म में वापसी के लिए एशिया कप के मैच होंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान 11 जुलाई को हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन होगा और इस सीरीज में सभी सीनियर खिलाड़ियों का खेलना तय है। हालांकि, विराट कोहली ने खुद पूरे वेस्टइंडीज दौरे से आराम मांगा है और वो इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
वनडे सीरीज में विराट सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था, लेकिन टी20 सीरीज के लिए विराट को छोड़कर सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। इस सीरीज में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी टी20 टीम में वापसी होना तय है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी और सात अगस्त को खत्म होगी।

सुंदर की जगह लेंगे अश्विन
बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार अश्विन टी20 विश्व कप के लिए भारत के प्लान का हिस्सा हैं। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर अभी भी खेलने के लिए फिट नहीं हैं। जब वो फिट होंगे को रॉयल लंदन कप और काउंटी चैंपियनशिप में लैंकशायर के लिए खेलेंगे।
वेस्टइंडीज सीरीज में ब्रेक के बाद विराट एशिया कप में भारतीय टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन टीम में उनकी जगह इस आधार पर तय होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है। इस बीच भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकती है और आयरलैंड की तरह बी टीम यहां का दौरा करेगी।
केएल राहुल एशिया कप से पहले फिट हो सकते हैं और जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। इस सीरीज के बाद एशिया कप होना है। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाना तय है। हैम्सट्रिंग की चोट से उबर रहे दीपक चाहर भी एशिया कप से पहले फिट हो सकते हैं और टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होगी।