फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat out of top ten in ICC T20 rankings KL Rahul on fifth spot

ICC T20 Rankings: विराट टॉप-10 से बाहर, राहुल पांचवें पायदान पर पहुंचे, बाबर पहले स्थान पर बरकरार

Wed, 24 Nov 2021 04:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 04:26 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। वहीं लोकेश राहुल पांचवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। भारत के नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा 13वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
Virat out of top ten in ICC T20 rankings KL Rahul on fifth spot
लोकेश राहुल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस सीरीज में न खेलने के कारण विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले वो आठवें पायदान पर थे। भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और वो अब आईसीसी रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के विकेटकीपर  बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और वो अब चौथे स्थान पर आ चुके हैं। हालांकि पांचवें स्थान पर मौजूद राहुल उनसे सिर्फ छह रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के मार्टिन गु्प्टिल शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने तीन मैचों में कुल 152 रन बनाए हैं। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला है। वो दसवें पायदान पर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार और भुवनेश्वर को भी मिला फायदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भारत को जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव 24 पायदान की छलांग के साथ 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के फखर जमां 40 से 35वें पायदान पर आ चुके हैं। गेंदबाजों की बात करें तो मिशेल सेंटनर को 10 स्थान का फायदा हुआ है और वो 13वें स्थान पर आ गए हैं। भुवनेश्वर कुमार पांच स्थान के सुधार के साथ 19वें स्थान पर हैं। इनके अलावा दीपक चाहर को 19 स्थान का फायदा हुआ है और वो 40वें स्थान पर आ चुके हैं। बांग्लादेश के मेंहदी हसन को छह स्थान, शोरिफुल इस्लाम को तीन स्थान का फायदा हुआ है। वहीं पाकिस्तान के शादाब खान को 14 स्थान और हसन अली को 16 स्थान का फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed