फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli won hearts after 4th test, gave jersey to Usman Khwaja and Alex Carey as a memory; Watch Video

VIDEO: चौथे टेस्ट के बाद विराट कोहली ने जीता दिल, दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को याद के तौर पर दी अपनी जर्सी

Mon, 13 Mar 2023 06:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Mar 2023 06:33 PM IST
सार

कोहली इससे पहले भी कई बार विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों को याद के तौर पर कई बार गिफ्ट दे चुके हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने हारिस रऊफ को भी जर्सी गिफ्ट की थी। 

विज्ञापन
Virat Kohli won hearts after 4th test, gave jersey to Usman Khwaja and Alex Carey as a memory; Watch Video
कोहली ख्वाजा और कैरी को जर्सी देते हुए - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों की सहमति से अंपायर ने मैच को ड्रॉ पर खत्म करने का एलान किया। मैच के बाद विराट कोहली का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मैच के बाद कोहली ने दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को याद और सम्मान के तौर पर अपनी जर्सी गिफ्ट की। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बीसीसीआई ने भी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- किंग कोहली आखिरी टेस्ट के बाद याद के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गिफ्ट देते हुए। इस तरह के जेस्चर दिल जीत लेते हैं। कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को जर्सी गिफ्ट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली इससे पहले भी कई बार विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों को याद के तौर पर कई बार गिफ्ट दे चुके हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने हारिस रऊफ को भी जर्सी गिफ्ट की थी। 
विज्ञापन

चौथे टेस्ट में क्या हुआ?
चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन और कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। अश्विन ने छह विकेट झटके थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 571 रन बनाए और 91 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 175 रन बनाए और मैच ड्रॉ कराने का फैसला लिया। भारत ने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन और दिल्ली में दूसरा टेस्ट छह विकेट से जीता था। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

image

WTC के फाइनल में पहुंचा भारत
न्यूजीलैंड के श्रीलंका को हराने के बाद भारत पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका था। ऐसे में यह टेस्ट औपचारिकता मात्र था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed