फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli wants to win T20 World Cup and Asia Cup for India accepts the Advice of Ravi shastri to take brake

Virat Kohli: एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतना चाहते हैं विराट, द्रविड़ से बात करके लेगें क्रिकेट से ब्रेक

Fri, 20 May 2022 12:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 20 May 2022 12:41 PM IST
सार

विराट ने कहा है कि रवि भाई लगातार ब्रेक लेने की सलाह दे रहे हैं और मुझे तय करना होगा कि कब ब्रेक लेना है और कितने समय के लिए लेना है। इस दौरान विराट ने अपने वर्कलोड पर फिर बात की। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli wants to win T20 World Cup and Asia Cup for India accepts the Advice of Ravi shastri to take brake
विराट कोहली - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार विराट कोहली ने आईपीएल के बाद अपने प्लान और करियर के खराब दौर पर खुलकर बात की है। विराट ने इस दौरान कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह पर भी बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे समय तक खेलने के लिए उन्हें ब्रेक लेना होगा। साथ ही उन्हें यह भी तय करना होगा कि कब ब्रेक लेना है और कितने समय के लिए लेना है। विराट 2019 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। गुरुवार की शाम उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली। इस सीजन यह उनका सिर्फ दूसरा अर्धशतक था। 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में कोहली ने 20 के करीब औसत और 118 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ 54 गेंद में 73 रन की पारी इस सीजन उनका सबसे बड़ा स्कोर है। 
विज्ञापन

Virat Kohli wants to win T20 World Cup and Asia Cup for India accepts the Advice of Ravi shastri to take brake
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थी रवि शास्त्री की सलाह 
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री कई बार विराट को आराम करने की सलाह दे चुके हैं। शास्त्री ने कहा था कि विराट लगातार मैच खेलकर थक चुके हैं और उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की जरूरत है। शास्त्री के अनुसार कोहली को कुछ महीनों का ब्रेक लेना चाहिए। इसके बाद वो तरोताजा होकर वापसी करेंगे तो बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। 

विराट ने शास्त्री और बाकी पूर्व खिलाड़ियों की सलाह पर बात करते हुए कहा "ऐसा नहीं है कि बहुत सारे लोग मुझे आराम करने की सलाह दे रहे हैं। सिर्फ एक इंसान है, जो इस बात पर लगातार जोर दे रहा है। वो हैं रवि भाई, जिन्होंने पिछले छह-सात सालों में मुझे करीब देखा है और जिन हालातों में मैं रहा हूं, उसकी हकीकत समझते हैं। जितनी क्रिकेट मैंने पिछले 10-11 सालों में खेली है। इस दौरान जो उतार-चढ़ाव आए हैं। मैंने तीनों फॉर्मेट और आईपीएल खेला। लगातार सात सालों तक कप्तानी भी की।"

विराट ने ब्रेक लेने की बात पर आगे कहा "निश्चित रूप से यह एक ऐसी चीज है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। आप कोई ऐसा काम नहीं करना चाहते हैं, जिसमें आप खुद को पूरी तरह समर्पित न कर रहे हों। मैंने हमेशा से ही इस चीज पर यकीन किया है। इसलिए ब्रेक लेना और कब लेना है, इस पर मुझे जल्द ही फैसला लेना होगा। लेकिन, यह किसी के लिए भी फायदेमंद फैसला होता है कि आप कुछ समय के लिए आराम करें और खुद मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा करें।"

Virat Kohli wants to win T20 World Cup and Asia Cup for India accepts the Advice of Ravi shastri to take brake
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट से बात करके ब्रेक लेंगे विराट
विराट कोहली ने आगे कहा कि वो भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट से बात करके ही क्रिकेट से ब्रेक लेंगे। वो ऐसे समय पर क्रिकेट से आराम लेंगे, जो टीम के हित में हो। विराट ने यह भी कहा कि वो अपने खराब प्रदर्शन से निराश नहीं हैं और जीवन के इस दौर से बहुत कुछ सीखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में सब कुछ सही करना है। उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं और उन्हें पता है कि एक बार लय पकड़ने के बाद वो कितनी निरंतरता के साथ रन बना सकते हैं। इसके साथ ही विराट ने कहा कि एक इंसान के रूप में वो खुद को बहुत अहमियत देते हैं और मैदान में अपनी उपलब्धियों के आधार पर वो खुद को नहीं आंकते। 

क्या है आईपीएल के बाद का प्लान
विराट ने कहा कि वो आईपीएल के बाद एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतना चाहते हैं। वो भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा "मुझे संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ना है। थोड़ा आराम करना है, थोड़ा खुद को तरोताजा करना है। एक बार मैं लय में लौटता हूं तो फिर पीछे देखने की जरूरत नहीं है और यह काफी मजेदार होगा। मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप औप टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाना है। मैं अपनी टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed