फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Wanted To Remove Rohit Sharma As Vice Captain of Team India | KL Rahul Rishabh Pant

विराट-रोहित में मतभेद: हिटमैन को उपकप्तानी से हटाना चाहते थे कोहली, इन खिलाड़ियों को देना चाहते थे जिम्मेदारी

Fri, 17 Sep 2021 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Sep 2021 12:35 PM IST
सार

विराट और रोहित के बीच पिछले कुछ सालों में कई बार विवाद की बातें सामने आ चुकी हैं। 2019 वर्ल्ड कप से पहले और इसके दौरान भी ऐसी खबरें आई थीं कि विराट और रोहित एकदूसरे से बातचीत नहीं करते।

विज्ञापन
Virat Kohli Wanted To Remove Rohit Sharma As Vice Captain of Team India | KL Rahul Rishabh Pant
विराट रोहित शर्मा को उपकप्तानी के पद से हटाना चाहते थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। वे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अपने पद से हट जाएंगे। इस्तीफे के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक विराट रोहित शर्मा को उपकप्तानी के पद से हटाना चाहते थे। इसको लेकर वे चयनकर्ताओं के पास भी गए थे। 
विज्ञापन


विराट ने चयनकर्ताओं को रोहित की उम्र का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि रोहित अब 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में उपकप्तानी नए खिलाड़ियों को सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने चयनकर्ताओं से बातचीत में केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का नाम भी लिया था।
विज्ञापन

विराट ने इन खिलाड़ियों का नाम आगे किया

विराट ने वनडे में उपकप्तानी का पद राहुल और टी-20 में पंत को सौंपने की बात कही थी। हालांकि, बीसीसीआई को उनका यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया था। बोर्ड का मानना था कि विराट अपना उत्तराधिकारी नहीं चाहते थे। हालांकि, पिछले साल नवंबर में आईपीएल के दौरान रोहित के चोटिल होने के बाद राहुल को सीमित ओवरों के क्रिकेट का उपकप्तान जरूर बनाया गया था।

विराट-रोहित में पहले भी कई विवाद हुए

विराट और रोहित के बीच पिछले कुछ सालों में कई बार विवाद की बातें सामने आ चुकी हैं। 2019 वर्ल्ड कप से पहले और इसके दौरान भी ऐसी खबरें आई थीं कि विराट और रोहित एकदूसरे से बातचीत नहीं करते। हालांकि, हेड कोच रवि शास्त्री ने इसका खंडन किया था और ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया था। 

इसके बाद भी दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। रोहित के विराट को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात भी सामने आई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित के टीम के साथ रवाना नहीं होने पर भी विराट ने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी। 

विराट ने कहा था कि रोहित सीनियर क्रिकेटर हैं। जब बाकी खिलाड़ी हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे, तो रोहित क्यों नहीं आ सकते। उस वक्त भी विराट और रोहित में विवाद की बातें सामने आई थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि विराट रोहित को टीम में नहीं रखना चाहते। हालांकि, रोहित ने तीसरे टेस्ट से टीम में वापसी की और अपनी शानदार पारियों से सारे फैंस का मन मोह लिया था।
विज्ञापन

कोहली को अपने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं

न्यूज एजेंसी ने यह भी बताया है कि टीम इंडिया में सभी खिलाड़ी विराट को समर्थन नहीं करते हैं। इसमें ज्यादातर जूनियर खिलाड़ी शामिल हैं। वे जूनियर खिलाड़ियों का बीच में ही साथ छोड़ देते हैं। एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि संवाद को लेकर विराट के साथ समस्याएं हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा जूनियर खिलाड़ियों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनका कमरा 24 घंटे खुला रहता था। वे किसी की भी मदद करते थे। पर विराट के साथ ऐसा नहीं है। मैदान से बाहर विराट से संपर्क कर पाना मुश्किल है।

विराट के बाद कौन होगा कप्तान?

विराट के कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अगले साल भारत को एक और टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में रोहित जैसे मजबूत कंधों पर जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं उपकप्तान की रेस में केएल राहुल और ऋषभ पंत हैं। 

राहुल पिछले तीन साल आईपीएल में पंजाब फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं पंत को इस साल आईपीएल का कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में दिल्ली टीम अच्छा भी कर रही है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव भी इस रेस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed