फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli vs Pakistan: Diwali shopping stopped to see Virat Kohli Batting against Pakistan; UPI transactions

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की तूफानी बैटिंग का दिवाली पर असर, लोगों ने रोक दी थी शॉपिंग, जानें

Tue, 25 Oct 2022 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Oct 2022 11:20 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली का योगदान अहम रहा। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। एक वक्त भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में दिख रही थी।

विज्ञापन
Virat Kohli vs Pakistan: Diwali shopping stopped to see Virat Kohli Batting against Pakistan; UPI transactions
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने ग्रुप यानी सुपर-12 के ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गई है। अब भारत का सामना 27 अक्तूबर को नीदरलैंड से होगा। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली का योगदान अहम रहा। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। एक वक्त भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में दिख रही थी। इसके बाद कोहली ने अपने दम पर मैच जिताया। हार्दिक पांड्या ने भी उनका अच्छा साथ निभाया।
विज्ञापन

यह मैच 23 अक्तूबर यानी छोटी दिवाली के दिन था। अगले दिन यानी सोमवार को दिवाली था। आमतौर पर लोग एक दिन पहले शॉपिंग करते हैं। हालांकि, रविवार को कोहली की बैटिंग ने दिवाली की शॉपिंग पर भी काफी असर डाला। चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर मिहिर वोहरा ने मैच के बाद एक ट्वीट किया और उन्होंने ग्राफ में दर्शाया कि किस तरह कोहली की पारी ने दिवाली शॉपिंग पर असर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिहिर ने लिखा- विराट कोहली की बल्लेबाजी ने शॉपिंग रोक दी। रविवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम तक यूपीआई ट्रांजेक्शन ऊंचाइयों पर था। तब 15 प्रतिशत ज्यादा ट्रांजेक्शन हो रहे थे। जब पाकिस्तान की टीम बैटिंग के लिए आई तो यह थोड़ा (माइनस पांच प्रतिशत) गिर गया। इसके बाद जब भारतीय टीम बैटिंग के लिए आई तो यूपीआई ट्रांजेक्शन पूरी तरह माइनस में चला गया या यूं कहें रुक गया। मिहिर ने जो डेटा दिखाया, उसके मुताबिक माइनस 22.5 प्रतिशत के आसपास उस वक्त पेमेंट हो रहे थे। मैच के तुरंत बाद उसने फिर ऊंचाइयां छू लीं और वापस +5 प्रतिशत तक चला गया।
विज्ञापन

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली ने हार्दिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी निभाई। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है। हार्दिक 40 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 16 रन चाहिए थे और कोहली ने अश्विन के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed