फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli vs BCCI Controversy Was BCCI going to sack Virat Kohli from the captaincy of the Test

Virat Kohli vs BCCI: क्या बीसीसीआई विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी से करने वाला था बर्खास्त? जानिए पूरा मामला

Fri, 21 Jan 2022 02:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Jan 2022 02:37 PM IST
सार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब यह बात सामने आ रही है कि अगर कोहली  टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी नहीं छोड़ते तो उन्हें बर्खास्त किया जाता। 

विज्ञापन
Virat Kohli vs BCCI Controversy Was BCCI going to sack Virat Kohli from the captaincy of the Test
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। अब यह बात सामने आ रही है कि अगर कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी नहीं छोड़ते तो उन्हें बर्खास्त किया जाता। विराट ने पिछले साल टी20 टीम की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उसके बाद उन्हें वनडे में कप्तान पद से हटाया गया था।
विज्ञापन


कोहली ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अप्रत्यक्ष रूप से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बोर्ड के अन्य सदस्यों पर झूठ बोलने आरोप लगाए थे। विराट ने कहा था कि टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद उनसे किसी ने बात नहीं की थी। इसके अलावा वनडे में कप्तान पद से हटाए जाने से एक-डेढ़ घंटे पहले उनसे संपर्क किया गया था। इन्हीं कारणों से बोर्ड कोहली के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए तैयार हो रही थी। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, 'हां, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद उन्हें पद छोड़ने के लिए कहने के विकल्प पर चर्चा हुई थी। सभी इसके लिए सहमत नहीं थे, लेकिन बहुमत अलग-अलग कप्तान के खिलाफ था। हम एक नई शुरुआत चाहते थे। ऐसे में विराट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर सकते थे। अगर उन्होंने पद नहीं छोड़ा होता, तो उन्हें हटने के लिए कहा जाता।”
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इंडियाअहेडन्यूज डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि बोर्ड अध्यक्ष गांगुली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तत्कालीन टेस्ट कप्तान कोहली को कारण बताओ नोटिस जारी करना चाहते थे। विराट के प्रेस कांफ्रेंस के बाद से गांगुली सहित बोर्ड के कुछ सदस्य विराट से नाराज थे। गांगुली ने इस बारे में बोर्ड के सदस्यों से बात की थी। विचार-विमर्श के बाद उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।


रिपोर्ट में इस बारे में भी बताया गया कि कोहली ने टी20 में कप्तानी छोड़ने से पहले बोर्ड के सचिव जय शाह को फोन किया था, लेकिन उन्होंने सौरव गांगुली को कोई फोन नहीं किया। कोहली के एलान के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा था। उसे पहली बार वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। बाद में टीम ने तीन मैच जरूर जीते लेकिन वह सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed