फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli virender sehwag saina nehwal team india gave wishes to indian women for worldcup final

WWC17: फाइनल से पहले 'मिताली सेना' को मिली लॉर्ड्स पर 'राज' करने की 'विराट' शुभकामनाएं!!!

Sun, 23 Jul 2017 04:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 23 Jul 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
virat kohli virender sehwag saina nehwal team india gave wishes to indian women for worldcup final
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी शुभकामनाएं - फोटो : twitter
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबान इंग्लैंड और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर दुनिया भर में उत्साह है। तीन बार की विश्वविजेता इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नजरें अपने पहले विश्वखिताब पर होंगी। साल 2005 में भारतीय टीम का विश्व चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तोड़ दिया था। लेकिन 12 साल बाद टीम इंडिया ने डर्बी में ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हिसाब चुकता करते हुए शानदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया।  टीम इंडिया को फाइनल मैच के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ,टीम इंडिया, सुनील गावस्कर,  साइना नेहवाल, सुदर्शन पटनायक सभी ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा,  मेरी तरफ से पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कल के फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं। लड़कियों जाओ  खिताब हासिल करो!  इस ट्वीट के साथ विराट ने एक वीडियो संदेश भी दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




टीम इंडिया ने एक साथ महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। कोच रवि शास्त्री ने कहा गो फोर इट लेडीज, कर लो दुनिया मुट्ठी में। इसके बाद विराट कोहली ने श्रीलंका दौर पर गई टीम इंडिया के सभी सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ की ओर से टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 1983 में लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिय के सदस्य रहे  सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा मिताली आपकी टीम राज करेगी। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल के लिए शुभकामना देने में मुझे खुशी महसूस हो रही है। जहां लॉर्ड्स में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होना है। फाइनल का सफर उन्होंने शानदार अंदाज में तय किया है। हर किसी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह सफलता टीम के साझा प्रयास से मिली है। मेरी तरह देश के सभी क्रिकेट प्रशंसक टीम के विजयी होने की कामना कर रहे हैं। मिताली आपकी टीम राज करेगी। गॉड ब्लेस यू। 
 



अपने धमाकेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाने वाले  वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया को शुभकामनाएं देसी अंदाज में शुभकामनाएं दीं । सहवाग ने हरियाणवी टोन में टीम इंडिया को  वीडियो मैसेज देते हुए कहा,  इन छोरियों ने वो कर दिखाया है जो हमारे छोरे भी न कर सके। 2015 के विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर हो गए थे। लेकिन हमारी छोरियों ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। जो मजबूत दावेदार थी। मजा आ गया छोरियों का मैच देख के। उम्मीद करता हूं कि फाइनल में भी हमारी छोरियां यूं हीं खेलेंगी और वर्ल्ड कप फाइनल जीतेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। ऑल द वेरी बेस्ट। चक दे इंडिया! 






ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और बैडमिंटन स्टार साइना  नेहवाल ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा,  साइना नेहवाल ने कहा मेरी शुभकामनाएं इंडियन विमेन क्रिकेट टीम के साथ हैं। ऑल द बेस्ट फोर फाइनल्स!






जाने माने सैंड आर्टिस्ट  सुदर्शन पटनायक ने समुद्र के किनारे टीम इंडिया का स्कल्पचर बनाकर उन्हें  अपने जाने-माने अंदाज में फाइनल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 






भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा- अंजुम चोपड़ा ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा, मैं लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खड़ी हूं। मेरे पीछे यहां की फेमस बालकनी है। लहराते तिरेंगे के साथ सवा अरब देशवासियों का समर्थन आपके साथ है। इतिहास लिखने का आपके पास मौका है। गो फोर इट गर्ल्स। बेस्ट ऑफ लक। 






बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा टीम की सभी खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये का ईनाम दिए जाने की खबर इस ट्वीट के साथ साझा की। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed