फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli very close to no one in ODI Ranking.

वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्लीन स्वीप के बाद कोहली को एक और 'गिफ्ट'

Tue, 18 Nov 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Nov 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli very close to no one in ODI Ranking.
विराट कोहली के लिए यह महीना बेहद लकी रहा। श्रीलंका के खिलाफ उन्हें वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम इंडिया की कप्तानी मिली। इस सीरीज में उन्होंने कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद टीम इंडिया के लिए सीरीज में क्लीन स्वीप करवाया। लेकिन सफलता के पायदान पर तेजी से चढ़ने वाले कोहली के खाते में एक और बड़ा गिफ्ट आया है।
विज्ञापन


हम यहां जिस गिफ्ट की बात कर रहे हैं वह है आईसीसी की वनडे रैंकिंग में मिली है। श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में नाबाद 139 रन की पारी खेलने का तोहफा कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। सोमवार को जारी इस ताजा रैंकिंग में कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वह दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला को पछाड़ा।
विज्ञापन


अंतिम मैच में शतक से पहले कोहली ने 66, 53 और 49 रनों की पारी भी खेली और मैन ऑफ द सीरीज भी हासिल किया। अब वह पहले पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीबिलियर्स से ही पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड 264 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा भी 18 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शिखर धवन ने अपना पांचवां जबकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है।

टॉप टेन में 4 टीमों के कप्‍तान भी

Virat kohli very close to no one in ODI Ranking.
दूसरी ओर, टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज पहली बार टॉप टेन में पहुंचे हैं। मैथ्यूज 4 स्थान ऊपर चढ़ते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 10 पर का‌बिज हो गए हैं।

बल्‍लेबाजों की टॉप टेन रैंकिंग में 4 टीमों के कप्तान शामिल हैं। इसमें सातवें नंबर पर काबिज महेंद्र सिंह धोनी को नहीं रखा गया है क्योंकि वह पिछली सीरीज में कप्तान नहीं थे। वहीं चौथे नंबर पर बने हुए जॉर्ज बैली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कंगारू टीम की अगुवाई कर रहे हैं। पहले दो स्‍थानों पर कप्तान एबी डीबिलियर्स और विराट कोहली हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आठवें जबकि रवींद्र जडेजा 10वें स्थान पर बने हुए हैं। दोनों गेंदबाजों को दो-दो स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। फिरकी गेंदबाज आर अश्विन एक स्थान आगे बढ़ते हुए 15वें पायदान पर पहुंचे हैं।

पाकिस्तान के प्रतिबंधित फिरकी गेंदबाज सईद अजमल शीर्ष पर हैं जबकि वेस्टइंडीज के सुनील नारायण दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

टीम इंडिया के खेल पर गदगद हुए कप्‍तान कोहली

Virat kohli very close to no one in ODI Ranking.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 5-0 की जीत के बाद टीम के सकारात्मक और आक्रामक रुख की प्रशंसा की है।

कोहली ने कहा, "नकारात्मक और रक्षात्मक रवैये के बदले लड़कों ने सकारात्मक और आक्रामक रुख अपनाया। इस रवैये से हमारे ऊपर से वास्तव में दबाव काफी कम हुआ। यदि किसी गेंदबाज की पिटाई भी हो रही है तो वह इससे बचने की बजाय विकेट हासिल करने की कोशिश कर रहा है। हमें इसी तरह के बदलाव की जरूरत थी। हमें इस सीरीज के लिए एकजुट होकर कुछ इसी तरह की चीजों के बारे में फैसला लिया था और हमने मैदान पर उसे करके भी दिखाया।"

साथ ही कोहली ने कहा कि श्रीलंका जैसी उपमहाद्वीप की मजबूत टीम को इस तरह की करारी शिकस्त देना चुनौतीपूर्ण काम था। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान बने कोहली ने कहा, "उपमहाद्वीप की टीम का उपमहाद्वीप में ही क्लीन स्वीप करना आसान काम नहीं था। हमेशा से ही यह मुश्किल काम रहा है इसलिए मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैंने लड़कों से जो कुछ भी कहा था उन्होंने वैसा ही किया। हम जीतने की आदत डाल रहे हैं।"

'जल्द ही नंबर 3 पर बल्‍लेबाजी करने आऊंगा'

Virat kohli very close to no one in ODI Ranking.
इस सीरीज में चूंकि टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी थे इसलिए कोहली ने नंबर 3 के स्थान पर नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। इस बारे में कोहली ने कहा, "मैं इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन जैसे ही हमारा मध्यक्रम मजबूत होगा तो मुझे नहीं लगता कि मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना जारी रखूंगा। मैंने अपने ज्यादातर शतक और टीम को ज्यादातर जीत नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिलाई हैं।’

कोहली ने सीरीज में युवा लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्ष पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। कोहली ने संकेत देते हुए कहा कि अक्षर को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में तरजीह दी जा सकती है।

कोहली ने कहा, "उम्मीद के अनुसार यदि पटेल ने इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखा और आत्मसंयम दिखाया तो उन्हें बल्लेबाजी क्रम में दूसरे बल्लेबाजों पर तरजीह दी जा सकती है। आप नहीं जानते कि यह बदलाव कब आ जाए। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम उन्हें आगामी सीरीज में ऊपर बल्लेबाजी करते हुए देखेंगे।"

जयसूर्या ने लीश्रीलंका की हार की जिम्मेदारी

Virat kohli very close to no one in ODI Ranking.
दूसरी ओर, श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने भारत के खिलाफ श्रीलंका को मिली करारी हार की जिम्मेदारी ली है। श्रीलंका के डिप्टी स्पोर्ट्स मिनिस्टर जयसूर्या ने कहा, "स्पोर्ट्स मिनिस्टर या अन्य दूसरों पर आरोप मड़ने की कोई जरूरत नहीं है, मैं इस हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं।"

साथ ही जयसूर्या ने कहा कि इस हार से वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही श्रीलंका टीम के मनोबल पर असर पड़ा है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने श्रीलंकाई टीम की आलोचना की है और हेडलाइन लगाई है, ‘श्रीलंका क्रिकेट व्लाइटवाश’।

इस बीच श्रीलंका के कप्‍तान एंजेलो मैथ्यूज ने इस बात से इंकार किया कि भारत से मिली करारी हार से उनकी वर्ल्ड कप की तैयारियां को झटका लगा है श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि इस सीरीज से हमें वर्ल्ड कप के लिए अपने क्षमतावान खिलाड़ियों को पहचानने का मौका मिला।" साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीलंका जितना जल्दी हो, इस निराशाजनक हार से उबरना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed