फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli to lead India for Test series against the West indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली को लेकर उलझन खत्म, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

Sun, 30 Sep 2018 09:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli to lead India for Test series against the West indies
virat kohli

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर भी विराम लग चुका है और वह कैरीबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

विज्ञापन


टीम इंडिया में एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन और रोहित शर्मा को मौका नहीं मिला है। वहीं प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को अधिक कार्यभार की वजह से आराम दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 4-8 अक्टूबर 2018 तक राजकोट में होगा। सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट हैदराबाद में 12-16 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट से बाहर किए गए मुरली विजय को भी जगह नहीं मिली है जबकि दिनेश कार्तिक और करुण नायर को भी शामिल नहीं किया गया है। कार्तिक के बाहर होने का मतलब है कि ऋषभ पंत टीम में एकमात्र विकेटकीपर होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में शानदार डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी भी जगह हासिल करने में कामयाब हो गए हैं।
 




बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, हाल ही में कार्यभार को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम देने का फैसला किया है। इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या के चयन पर विचार नहीं किया गया क्योंकि दोनों ही अभी तक चोट से उबर नहीं सके हैं।

बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत पांच मैचों की वन-डे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है -

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अगरवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed