{"_id":"62e1d32c2e3004a4cefbc10de8fe6c06","slug":"virat-kohli-to-close-fastest-5000-runs-in-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली की विराट रफ्तार, एक और विश्व रिकॉर्ड के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की विराट रफ्तार, एक और विश्व रिकॉर्ड के करीब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है और वह एक अब अनोखे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
मोहाली वनडे में कोहली ने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। पिछली 10 पारियों 2, 102, 31, 2, 115, 14, 68 (नाबाद), 61, 100 (नाबाद) और 68 रन बनाए। जबकि इस दौरान उन्होंने दौ और मैच खेले पर उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला।
विराट कोहली अब तक 116 वनडे मैच खेले हैं और 111 पारियों में वह 4804 रन बना चुके हैं और वह पांच हजार रन से 196 रन पीछे हैं।
वनडे इतिहास में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के नाम हैं और उन्होंने यह रिकॉर्ड 113 पारियों में बनाए थे।
विज्ञापन
रिचर्ड्स की पारी की विशेषता यह थी कि उन्होंने उस समय यह रिकॉर्ड बनाया जब एकदिवसीय मैचों में बड़े स्कोर नहीं किए जाते थे और लगभग टेस्ट की तरह ही 50-50 ओवर के मैच खेले जाते थे।
विज्ञापन
अगर कोहली 113 पारियों में इस रिकॉर्ड को छू लेते हैं तो यह दुर्लभ रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा। और रिचर्ड्स जैसे महानतम बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।