पुणे में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली 50 टेस्ट में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस करने के साथ ही विराट ने अपने नाम यह खास कीर्तिमान दर्ज करा लिया। विराट से पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही भारत के लिए 50 या इससे ज्यादा टेस्ट मैच में कप्तानी कर पाए हैं।
INDvSA: मैदान पर उतरते ही कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड, अब निशाने पर धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन