फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli sums up the team indias mood after iaf air strike

'हाउज द जोश?' विराट ने भारतीय वायुसेना के हवाई स्ट्राइक के बाद बताया टीम इंडिया का मूड

Wed, 27 Feb 2019 09:04 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 27 Feb 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
virat kohli sums up the team indias mood after iaf air strike
विराट कोहली

भारतीयों के लिए मंगलवार की सुबह एक राहत भरी खबर आई कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को उड़ा दिया। भारतीय वायुसेना के इस कदम से देश में जश्न का माहौल है। 

विज्ञापन


टीम इंडिया भी वायुसेना के इस कदम से जोश से भर गई है और बुधवार को बेंगलुरु में वह ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने उतरेगी। विराट कोहली और उनकी टीम की कोशिश सीरीज को 1-1 से बराबर करने की होगी क्योंकि पहले रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को 3 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टीम इंडिया का ट्रेनिंग करते हुए फोटो पोस्ट किया है। इसके फोटो के साथ उन्होंने टीम इंडिया का मूड बताते हुए कैप्शन लिखा, 'हाउज द जोश?'
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि भारतीय वायुसेना ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को इसलिए उड़ाया क्योंकि दो सप्ताह पहले इसी आतंकी संगठन ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 40 जवानों की जान ली थी। भारतीय वायुसेना ने अपने शहीद जवानों का बदला लेते हुए हवाई स्ट्राइक किए और 300 से अधिक आतंकी मार गिराए। 

कप्तान कोहली ने टीम इंडिया सहित देश की भावनाओं को अपने अंदाज में व्यक्त किया। हाउज द जोश डायलॉग हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक का है। इस फिल्म में 2016 में उरी हमले पर भारतीय आर्मी के जवाब की कहानी बताई गई है। 


अब जब कप्तान विराट कोहली ने इसी डायलॉग का उपयोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है, तो फैंस बखूबी जानते होंगे कि वह किस संबंध में अपनी बात कह रहे हैं। 

बहरहाल, बता दें कि भारतीय टीम की कोशिश बुधवार को दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया को कंगारुओं से रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी थी। मेहमान टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed