फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli should bat at number 4 in odis: sourav ganguly

सौरव गांगुली ने विराट को दिया गुरुमंत्र, कहा- बल्लेबाजी क्रम में करो यह बदलाव

Wed, 11 Jul 2018 04:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
virat kohli should bat at number 4 in odis: sourav ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत का गुरुमंत्र दिया है। दादा की विराट को सलाह है कि वह तीसरे नंबर की जगह चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने आए। इससे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


गांगुली ने अपनी किताब ‘ए सेंचुरी इज नॉट इनफ’ के ब्रिटेन में विमोचन के बाद कहा, ‘अगर आप टी-20 सीरीज पर ध्यान दें तो मुझे लगता है कि उन्होंने सही बल्लेबाजी क्रम तैयार कर लिया है। राहुल के तीसरे क्रम पर आने और विराट कोहली के चौथे पर उतरने के साथ मुझे लगता है कि समस्या का हल हो गया है। वनडे प्रारूप में भी ऐसा करना सही होगा।’ 
विज्ञापन


गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड की की बल्लेबाजी अच्छी है, लेकिन गेंदबाजी में दमखम नहीं है जिससे वनडे सीरीज में मेहमान टीम को फायदा होगा। भारत ने इंग्लैंड के दौरे की सही शुरुआत करते हुए हाल में तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने साथ ही भारतीय टीम को इंग्लैंड को लंबी सीरीज में हल्के में लेने पर आगाह किया। गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम को ध्यान में रखना होगा कि यह लंबे दौरे की शुरूआत भर है जहां 3 मैच की वनडे सीरीज के बाद पांच टेस्ट मैच भी खेलने बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed