फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli shares photo of Anushka sharma wrote my world my love with emoji

Virat Kohli Post: विराट ने कॉपी किया हार्दिक का अंदाज, अनुष्का की फोटो शेयर कर लिखा- मेरी दुनिया मेरा प्यार

Fri, 02 Sep 2022 05:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 05:17 PM IST
सार

विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर उन्हें अपनी दुनिया और अपना प्यार बताया है। विराट से पहले हार्दिक ने भी अपनी पत्नी नताशा की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों की पोस्ट का कैप्शन लगभग समान है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli shares photo of Anushka sharma wrote my world my love with emoji
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में पृथ्वी और दिल का इमोजी लगाया है। इसका मतलब है कि वो अपनी पत्नी को अपनी दुनिया और अपना प्यार कहना चाह रहे हैं। विराट कोहली का यह अंदाज हार्दिक पांड्या से मिलता-जुलता है। हार्दिक ने भी कुछ समय पहले अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविच के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था की मेरी दुनिया और मेरे प्यार की तारीफ में। हार्दिक ने भी कैप्शन में पृथ्वी और दिल का इमोजी बनाया था। अब विराट ने भी मिलते-जुलते कैप्शन के साथ फोटो शेयर की है। 
विज्ञापन


 

Virat Kohli shares photo of Anushka sharma wrote my world my love with emoji
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की पोस्ट का कैप्शन एक समान है - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली एशिया कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल यूएई में हैं। एशिया कप में भारतीय टीम अपने दोनों ग्रुप मैच जीत चुकी है और सुपर चार में पहुंच चुकी है। भारत का अगला मैच रविवार को है। इससे पहले सभी खिलाड़ी बीच में मस्ती करने पहुंचे थे। इस दौरान कोहली को कैनोइंग करते देखा गया। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की मस्ती का वीडियो शेयर किया था। 

विराट ने छह महीने बाद अर्धशतक लगाया
विराट कोहली ने छह महीने बाद अर्धशतकीय पारी खेली है। पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन बनाने वाले कोहली ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 59 रन की नाबाद पारी खेली थी। अब ऐसा लग रहा है कि कोहली धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं। भारत के विश्व कप जीतने के लिए विराट कोहली का लय में रहना बहुत जरूरी है। एशिया कप खेलने से पहले विराट ने एक महीने का ब्रेक लिया था और अब वे तरोताजा होकर वापस लौटे हैं।

ब्रेक से वापस आने के बाद विराट ने बताया कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके थे और झूठी आक्रामकता दिखाने की कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से उनको सफलता नहीं मिल रही थी। वापसी के बाद कोहली बेहतर लय में नजर आए हैं और टी20 में दो बार 30 से ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट अभी भी चिंता का विषय है, लेकिन पिछली दो पारियों के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनके बल्ले से तेज तर्रार और बड़ी पारी निकलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed