WPL: विराट कोहली ने आरसीबी को डब्ल्यूपीएल के लिए दीं शुभकामनाएं, खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी मंधाना की टीम
आरसीबी की टीम 2023 सत्र में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन उसने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था। यह पुरुष और महिला टीम मिलाकर आरसीबी फ्रेंचाइजी का पहला खिताब था।
विस्तार
आरसीबी की टीम 2023 सत्र में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन उसने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था। यह पुरुष और महिला टीम मिलाकर आरसीबी फ्रेंचाइजी का पहला खिताब था। आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कोहली ने आरसीबी की महिला टीम से निडर होकर खेलने की सलाह दी है।
कोहली ने वीडियो में कहा, मैं महिला टीम को डब्ल्यूपीएल के आगामी सत्र लिए शुभकामनाएं देता हूं। पिछले साल आप लोगों ने जो किया वो शानदार था और मैं उम्मीद करूंगा कि आप लोग उसी लय को जारी रखेंगी और उस आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगी। टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हमने पिछले साल यह देखा है। आप लोग निडर होकर खेलें और पूरे देशभर से मिल रहे समर्थन का आनंद उठाएं। आप सभी को शुभकामनाएं।
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
आरसीबी की टीम डब्ल्यूपीएल की गत चैंपियन है, लेकिन वह अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। केट क्रॉस, आशा शोभना और सोफी मोलीन्यूक्स चोट के कारण इस सीजन उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च निजी स्कोर 99 रन बनाने वाली सोफी डिवाइन भी घरेलू क्रिकेट से ब्रेक लेने के कारण डब्ल्यूपीएल का हिस्सा नहीं होंगी।
चार्ली डीन को मोलीन्यूक्स के बदले टीम में शामिल किया गया था, जबकि हीदर ग्राहम और किम गार्थ ने डिवाइन और क्रॉस की जगह ली है। शोभना के चोट के राण बाहर होने की वजह से नुजहत परवीन को टीम में शामिल किया था। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है।