{"_id":"5e36e44f8ebc3e4adb512ee7","slug":"virat-kohli-says-we-need-everyone-to-be-the-best-version-of-themselves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीवियों का सूपड़ा साफ करने के बाद विराट ने की पूरी टीम की तारीफ, बोले- सभी को है गर्व ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवियों का सूपड़ा साफ करने के बाद विराट ने की पूरी टीम की तारीफ, बोले- सभी को है गर्व
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले वर्षों में विश्व क्रिकेट में टीम के दबदबे के लिए प्रत्येक खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। भारत ने न्यू जीलैंड को पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सात रन से हराकर सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ किया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा, 'हम सभी को अपा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। यह खिलाड़ियों के नजरिए को सामने लाने के बारे में है, जिस तरह से आप सोचते हैं, उस तरीके से तैयारी करें। खिलाड़ी इसे महसूस कर रहे हैं और उन्हें पता है कि टीम को हर बार उनसे 120 प्रतिशत की जरूरत होती है।'
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
भारतीय कप्तान ने कहा, 'आप इसी तरह से जीत का तरीका ढूंढ सकते हैं। हमारे मामले में पिछले दो-तीन वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। हमने नतीजे देखे हैं। जाहिर है हम हर मैच नहीं जीत सकते लेकिन इस तरह के करीबी मुकाबलों में मिली जीत एकतरफा जीत से ज्यादा खुशी देती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
कोहली को इस मैच से विश्राम दिया गया था। कप्तानी की कमान रोहित शर्मा ने संभाली लेकिन बल्लेबाजी के समय वह चोटिल हो गए और क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में नहीं उतर सके। उनकी गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल की अगुआई में टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'हमने जिस तरह से खेला उस पर वास्तव में सभी को गर्व है। यह जीतने के तरीके खोजने के बारे में है। रोहित की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बाद आज ये सभी युवा मैदान पर थे और उन्होंने साथ मिलकर दबाव की स्थिति को अच्छे से संभाला।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।