फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli says six bowlers strategy will continue in next matches

विराट कोहली बोले- कोटला की जीत का फॉर्मूला आगे के मैचों में भी जारी रखेंगे

Thu, 02 Nov 2017 03:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 02 Nov 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says six bowlers strategy will continue in next matches
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 53 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। कीवी कप्तान केन विलियमसन द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने ओपनर्स रोहित शर्मा (80) और मैन ऑफ द मैच शिखर धवन (80) की पारियों की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी।  टीम इंडिया ने आशीष नेहरा को विजयी विदाई दी। हालांकि, नेहरा इस मैच में कोई विकेट नहीं ले सके और 4 ओवर में 29 रन दिए।  
विज्ञापन


टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगा कि विकेट में जान नहीं है, लेकिन रोहित और शिखर ने शानदार बल्लेबाजी की। हमारी टीम ने गेंद से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेंदबाजों को फील्डर्स का भी भरपूर साथ मिला। हार्दिक पांड्या ने जो कैच लपका, वो मेरी नजर में इस साल का सर्वश्रेष्ठ कैच है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फेयरवेल स्पीच में आशीष नेहरा बोले- मैं हमेशा खुश रहता हूं, संन्यास का होगा ये बड़ा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


28 वर्षीय कोहली ने आगे कहा, 'शिखर धवन का वन-डे खेल शानदार है और वो उसे टी20 इंटरनेशनल में भी बरकरार रखना पसंद करते हैं। मेरे ख्याल से खेल में खुद को ढालने में वो माहिर हैं और उन्होंने सभी शॉट्स भी दिखाए जो अब तक खेलते आए हैं।' अपनी टीम ने ज्यादा गेंदबाजों को खिलाने के बारे में कोहली ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में आपको विकेट लेने की जरुरत होती है ताकि मैच जीत सके और विकल्प होना अच्छा है। हार्दिक को छठे और अक्षर पटेल को सातवें क्रम पर आजमाना अच्छा विकल्प था। कप्तान के रूप में आप हमेशा एक अतिरिक्त विकल्प चाहते हैं जो विकेट निकालकर दे।'

नेहरा के संन्यास पर विराट ने कहा, '2003 में वो वर्ल्ड कप खेलकर लौटे थे। तब मैं 13 साल का था और राज्य टीम में अपनी जगह स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहा था। 19 साल तक किसी तेज गेंदबाज के लिए खेलना बहुत मुश्किल काम है। मुझे पता है कि आशीष नेहरा पेशेवर हैं और वो कड़ी मेहनत करना पसंद करते हैं। वो इस तरह के संन्यास के हकदार हैं। क्राउड से उन्हें समर्थन प्राप्त है। अब वो अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, उनका परिवार बहुत खूबसूरत है। हम संपर्क में रहेंगे, लेकिन हमें उनकी कमी खलेगी और मैं उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामानाएं देता हूं।'

धवन ने बताया, क्रिकेट के किस प्रारूप से है सबसे ज्यादा प्यार

virat kohli says six bowlers strategy will continue in next matches
शिखर धवन - फोटो : twitter
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'खेल के सभी क्षेत्रों में हमारा काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। फील्डिंग बहुत खराब हुई। मुझे नहीं लगता कि हम हार का ठीकरा ग्राउंड की परिस्थिति को दे सकते हैं। टीम इंडिया ने शानदार खेला। जब इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो आपको जोखिम उठाने की जरुरत है।'

विलियमसन ने आगे कहा, 'हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन हम राजकोट में दमदार वापसी करेंगे। हमने अपने स्पिनर्स का अच्छे से प्रयोग नहीं किया, जिन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की। इसके साथ ही मैं आशीष नेहरा को शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं। वो हमेशा ही जेंटलमैन रहे।'

मैन ऑफ द मैच शिखर धवन ने कहा, 'जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे बहुत खुश हूं। यह जरूरी था क्योंकि मैंने टी20 इंटरनेशनल में पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। यहां के विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। रोहित ने धीमी शुरुआत की, इसलिए मैंने जिम्मेदारी उठाकर बड़े शॉट्स खेलना शुरू किए।'

शिखर धवन ने पहले टी20 मैच में अधिकांश रन लेग साइड में बनाए। इस सालव के जवाब पर धवन ने कहा, 'मुझे महसूस होता है कि मैं कही भी शॉट्स खेल सकता हूं। मेरे पास सभी शॉट्स मौजूद हैं।'

यह पूछने पर कि टेस्ट और वन-डे की तुलना में टी20 क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद है तो धवन ने कहा, 'मुझे तीनों ही प्रारूपों में खेलना बहुत पसंद है। मुझे इस खेल से प्यार है। मुझे विश्वास है कि तीनों प्रारूपों में दमदार प्रदर्शन कर सकता हूं। मुझे उम्मीद है कि अपनी फिटनेस को बरकरार रख सकूं क्योंकि उसकी मदद से अच्छा प्रदर्शन करते बनता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed