टीम इंडिया और बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की 'चतुर कप्तान' वाली बातों का करारा जवाब दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बाहरी बातों पर सोचने लगे तो घर बैठना पड़ेगा।
2 of 5
gautam gambhir
- फोटो : file photo
बता दें कि हाल ही में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि विराट कोहली 'चतुर कप्तान' नहीं हैं और इस मामले में उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से नहीं की जा सकती।
गंभीर ने कहा था, 'मैं उन्हें चतुर कप्तान के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं उन्हें रणनीतिक कप्तान के रूप में भी नहीं देखता हूं। उन्होंने आईपीएल नहीं जीता है। एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा उसका रिकॉर्ड होता है।'
4 of 5
virat kohli army
- फोटो : file photo
हालांकि, विराट ने गौतम गंभीर का नाम न लेते हुए कहा, 'निश्चित रूप से आप आईपीएल जीतना चाहते हो। मैं वही कर रहा हूं जो मुझसे करने की उम्मीद की जाती है। मैं परवाह नहीं करता कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने पर आलोचना की जाएगी। आप किसी भी तरह की सीमाएं नहीं बनाते। मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, जितना कर सकता हूं। मैं सभी संभावित खिताब जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी कभार ऐसा नहीं होता। अगर मैं बाहरी लोगों की तरह सोचता तो पांच मैच भी नहीं खेल पाता और घर बैठ जाता।'
बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई और मुंबई ने तीन-तीन बार इंडियन टी-20 लीग के खिताब जीते हैं। अपनी कप्तानी में कोलकाता को 2012 और 2014 में चैम्पियन बनाने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली भाग्यशाली हैं कि कप्तान के तौर पर पिछले आठ साल से टीम को खिताब नहीं दिला पाने के बाद भी वह बैंगलोर के साथ बने हुए हैं।