IPL 2022: विराट ने दिनेश कार्तिक को कहा- 'मैन ऑफ द आईपीएल', टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात
दिनेश कार्तिक इस सीजन में सिर्फ एक बार आउट हुए हैं, जबकि उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए हैं। आरसीबी के अच्छे प्रदर्शन में बड़ा योगदान दिनेश कार्तिक का रहा है। इसके बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी की चर्चा हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसरंगा और हर्षल के अलावा आरसीबी के लिए बाकी गेंदबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन बल्लेबाजों ने टीम को मुश्किल हालातों से बाहर निकाला है। आरसीबी के कप्तान प्लेसिस भी एक-दो मैच छोड़कर कुछ खास नहीं कर पाए हैं। कोहली का फॉर्म में भी खास नहीं है। ऐसे में कार्तिक ही बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। खास बात यह है कि कार्तिक अंत तक रहते हैं और मैच खत्म करके ही लौट रहे हैं। इस वजह से भारतीय टीम में उनकी वापसी की चर्चा होने लगी है।
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से पहले भी कहा था कि वो भारत के लिए टी20 विश्व कप में फिनिशर की भूमिका निभाना चाहते हैं और आईपीएल में आरसीबी के लिए उन्होंने यह काम बखूबी किया है। विराट ने आईपीएल टी20 की वेबसाइट से बातचीत में कहा कि इस सीजन कार्तिक को बल्लेबाजी करते देखना उनके लिए मजेदार बात रही है। विराट ने कहा कि कार्तिक उनके लिए अब तक के मैन ऑफ द आईपीएल हैं। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और आगे भी जारी रहेगा। कार्तिक को फिर से बल्लेबाजी करते देखना काफी सुखद था।
“The ultimate goal is to win games for India”: @DineshKarthik tells @imVkohli 🙌🏻
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2022
Special: @28anand gets DK and VK in one frame post #RCB's win against #DC👌🏻
Full interview 🎥 🔽 #TATAIPL | #DCvRCB https://t.co/8IHrM2SbN0 pic.twitter.com/UiOZsBZQ31
विराट ने आगे कहा कि उनके पुराने साथी एबी डिविलियर्स भी दिनेश कार्तिक से बेहद खुश होंगे। कार्तिक ने जिस तरीके से आरसीबी के लिए मैच खत्म किए हैं। वो शानदार रहा है।
2019 विश्व कप में भारत के लिए खेले थे कार्तिक
दिनेश कार्तिक आखिरी बार साल 2019 में भारत के लिए खेले थे। 2019 विश्व कप में कार्तिक मध्यक्रम में भारत के लिए खेल रहे थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। 2004 में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने भारत के लिए 36 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। कार्तिक कई बार टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वापसी कर चुके हैं, लेकिन लंबे समय तक टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।