फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli s Team India No 1 in Test team

धोनी के लिए 'बुरा समय', कोहली करियर के स्वर्णिम मुकाम पर

Sun, 17 Jan 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Jan 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli s Team India No 1 in Test team

वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए जहां करियर का सबसे बुरा समय चल रहा है तो वहीं टेस्ट कप्तान विराट कोहली अपने करियर के स्वर्णिम मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 4 साल बाद फिर से टेस्ट की नंबर वन टीम बन गई है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार से दोहरा झटका लगा है। घरेलू सीरीज में शर्मनाक हार के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम का नंबर एक का रुत्बा भी इस छिन गया और इसका फायदा विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया को हुआ है जिसने दिसंबर में अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा 3-0 से पराजित किया था।
विज्ञापन


अब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में 110 रेटिंग अंकों के साथ नंबर एक पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तीसरे नंबर पर और इंग्लैंड टीम पांचवें नंबर पर आ जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम को टेस्ट जीते हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। तब भी उसने आठवीं रैंकिंग की वेस्टइंडीज टीम को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा सीरीज के अगले हफ्ते सेंचुरियन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में जीतने में भी सफल हो जाती है तब भी उसका स्थान तीसरा ही रहेगा। पिछले साल जनवरी से दक्षिण अफ्रीका ने नौ में से पांच मैच हारे हैं, चार मैच अनिर्णित रहे हैं।

अपने ही घर में महज 83 रनों पर ढेर हो गई अफ्रीकी टीम

Virat kohli s Team India No 1 in Test team

भारतीय टीम 2011 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची है लेकिन उसका लंबे समय तक नंबर एक पर टिकना ऑस्ट्रेलिया की छठे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के साथ अगले महीने होने वाली सीरीज के नतीजे पर निर्भर करेगा। यदि ऑस्ट्रेलिया 1-0 से जीतने में सफल रही तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी। विराट के नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी धरती पर जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से हराया था। फिर दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से पराजित किया।

इससे पहले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (17/6) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन सात विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 83 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में 10 रन की बढ़त लेने वाली मेहमान टीम को जीत के लिए 74 रनों का लक्ष्य मिला है जो उसने 22.4 ओवरों में तीन विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान कुक ने 43 रन बनाए।

इससे पहले तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड की टीम पांच विकेट पर 238 रनों से आगे खेलने उतरी और 323 रनों पर आउट हो गई। पहली पारी में 313 रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम को ब्रॉड ने 23 के स्कोर पर पहला झटका दिया जब उन्होंने डीन एल्गर (23) को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। ब्रॉड ने अपने करामाती स्पैल में 31 गेंदों में एक रन देकर पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed