फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli's photo publish on cover page of Wisden 2017

मैदान के बाहर सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे इंडियन क्रिकेटर बने कोहली

Sat, 16 Dec 2017 11:21 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli's photo publish on cover page of Wisden 2017
विराट कोहली - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तस्वीर अब उस किताब पर भी छप गई है जहां कभी 2014 में क्रिकेट के भगवान की तस्वीर लगी थी। क्रिकेट की बाइबल माने जाने वाली 'विजडन' मैगजीन ने इस साल अपने कवर पेज पर विराट कोहली को छापा है। 
विज्ञापन


किसी भी क्रिकेटर के लिए इस मैगजीन के कवर पेज पर अपनी तस्वीर देखना किसी बड़े सपने जैसा होता है। इसलिए विराट कोहली की तस्वीर 'विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक' के कवर पेज पर छपना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन





इस मैगजीन के कवर पेज पर कोहली की रिवर्स स्वीप खेलते हुए फोटो छापी गई है। बता दें कि कोहली ने यह शॉर्ट दिसंबर 2016 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था और उन्होंने तात्कालिक अपने टेस्ट करियार का सर्वाधिक स्कोर 235 रन बनाए थे। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज को टीम इंडिया ने 4-0 से अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः युवी के बाद जडेजा ने भी लगाए एक ही ओवर में 6 छक्के, T20 में ठोके 159 रन


कोहली की तस्वीर छापने के बाद विजडन के एडिटर लॉरेस बूथ ने कहा है कि बीते कुछ सालों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव ला दिए हैं।  

इस मैगजीन के कवर पेज पर इससे पहले 2014 में सचिन तेंदुलकर की तस्वीर छापी गई थी। विजडन ने सचिन के टेस्ट करियर की आखिरी इनिंग की तस्वीर को अपना कवर पेज बनाया था।  





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed