बुरे फंसे कोहली, पत्रकार ने आईसीसी से की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने एग्रेसिव मूड के लिए जाने जाने वाले टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली फंस सकते है। क्योंकि उनका अंग्रेजी अखबार के एक पत्रकार को गाली देने के मामला आईसीसी पहुंच चुका है।
खबरों के अनुसार पीड़ित पत्रकार ने विराट कोहली की शिकायत आईसीसी में की है और आईसीसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। संभव है कि आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद इस मामले में एक्शल ले सकती है।
हालांकि बीसीसीआई का इस मामले में अलग ही रूख है। बीसीसीआई का कहना है कि टीम का ध्यान वर्ल्ड कप में है, इसलिए टीम को बिना किसी दबाव के खेलने दिया जाए।
"शांति से वर्ल्ड कप खेलने दो टीम इंडिया को"
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि विराट कोहली का पर्थ में पत्रकार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना गलतफहमी का नतीजा था और इस मुद्दे को तुरंत खत्म कर देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि टीम का ध्यान इस वक्त वर्ल्ड कप पर है। इसलिए उन्हें शांति पूर्वक अपना काम करने दिया जाए। घटना के बारे में पूछने पर ठाकुर ने कहा कि कोहली इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं। और भारत के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप काफी महत्वपूर्ण है। हमें इन सब मुद्दों को खत्म करने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि कोहली ने पर्थ में ट्रेनिंग से लौटने के बाद अंग्रेजी अखबार के एक पत्रकार के साथ बदसूलकी की और उनके साथ गाली-गलौच की। कोहली को गुस्सा इस बात का था कि उक्त पत्रकार ने उनके और अनुष्का शर्मा के बारे में गलत खबर लगाई।
हालांकि बाद में जब कोहली को पता चला कि उस खबर के पीछे वह नहीं है तो उन्होंने किसी और पत्रकार के माध्यम से पीड़ित पत्रकार से माफी भी मांग ली थी।