फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli returns home due to family emergency; Ruturaj Gaikwad ruled out of IND vs SA Test series, Know

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से अचानक भारत लौटे कोहली, जानें वजह; ऋतुराज गायकवाड़ टेस्ट सीरीज से क्यों हुए बाहर?

Fri, 22 Dec 2023 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Dec 2023 02:18 PM IST
सार

विराट कोहली अचानक दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आए हैं। वह फिलहाल तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, जो कि प्रिटोरिया में खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Virat Kohli returns home due to family emergency; Ruturaj Gaikwad ruled out of IND vs SA Test series, Know
विराट कोहली और ऋतुराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि, इससे पहले भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं, विराट कोहली अचानक दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आए हैं।
विज्ञापन


विराट फिलहाल तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, जो कि अभी प्रिटोरिया में खेला जा रहा है। अगर वह सीरीज के लिए वापस नहीं लौटते हैं तो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि, बीसीसीआई ने इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

कोहली तीन दिन पहले ही रिलीज किए गए थे

Virat Kohli returns home due to family emergency; Ruturaj Gaikwad ruled out of IND vs SA Test series, Know
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद तीन दिन पहले ही मुंबई के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने प्रिटोरिया में तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लिया। फैमिली इमरजेंसी इसके पीछे की वजह बताई जा रही है। बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि वह 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए समय पर जोहानिसबर्ग लौट जाएंगे। कोहली के शुक्रवार (22 दिसंबर) को लौटने की उम्मीद है। 

ऋतुराज की अंगुली में चोट लगी

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज अंगुली की चोट से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने रिलीज कर दिया है। गायकवाड़ को 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान अंगुली में चोट लगी थी।
विज्ञापन

Virat Kohli returns home due to family emergency; Ruturaj Gaikwad ruled out of IND vs SA Test series, Know
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वह दूसरे वनडे में फील्डिंग करते हुए चोट लगा बैठे थे और उससे पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। तीसरे वनडे में भी ऋतुराज नहीं खेले थे और बीसीसीआई ने कहा था कि वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। वहीं अब यह सामने आया है कि दोनों टेस्ट मैचों में से किसी से भी पहले उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से बातचीत करने के बाद उन्हें तुरंत रिलीज करने का फैसला किया है। उनके शनिवार तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन

इस बीच शुक्रवार को समाप्त होने वाले अभ्यास मैच में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। सरफराज खान और अभिमन्यु ईश्वरन ने मौके का पूरा फायदा उठाया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर प्रभावी दिखे।

26 दिसंबर से पहला टेस्ट

Virat Kohli returns home due to family emergency; Ruturaj Gaikwad ruled out of IND vs SA Test series, Know
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच शुक्रवार को समाप्त होगा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अब जोहानिसबर्ग में इकट्ठा होंगे और वहां से टेस्ट के लिए सेंचुरियन जाएंगे। 26 दिसंबर को शुरू हो रहे और 30 दिसंबर को समाप्त होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद भारतीय खिलाड़ी केपटाउन चले जाएंगे, जहां दूसरा और अंतिम टेस्ट तीन जनवरी से शुरू होगा।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed