{"_id":"9d9a11e4-6632-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"virat-kohli-retain-5th-spot-in-icc-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":" आईसीसी रैंकिंग: शीर्ष दस बल्लेबाजों में कोहली, रैना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी रैंकिंग: शीर्ष दस बल्लेबाजों में कोहली, रैना
दुबई/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी की ताजा ट्वंटी-20 रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर बरकरार है जबकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली पांचवें पायदान पर स्थित हैं। शीर्ष दस बल्लेबाजों में कोहली के अलावा सुरेश रैना ने भी अपनी जगह बनाई है जो सातवें स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में युवराज सिंह 13वें और गौतम गंभीर 17वें स्थान पर स्थित हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन शीर्ष पर हैं जबकि वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल दूसरे, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैककुलम चौथे और श्रीलंका के महेला जयवर्धने चौथे स्थान पर कायम है। टीम रैंकिंग में 119 अंक के साथ तीसरे स्थान पर स्थित भारत से ऊपर वेस्ट इंडीज (127) काबिज है। श्रीलंका 127 अंक के साथ टॉप पर है।
विज्ञापन
गेंदबाजी में, शीर्ष दस में कई भारतीय गेंदबाज नहीं है। स्पिनर आर अश्विन 16वें स्थान के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के सईद अजमल शीर्ष पर हैं जबकि श्रीलंका के अजंता मेंडिस दूसरे और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान तीसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन