फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli reacts fire on Suryakumar yadav century against Sri lanka in Rajkot

IND vs SL: सूर्यकुमार की बल्लेबाजी के दीवाने हुए विराट, देखें शतकीय पारी पर क्या थी कोहली की प्रतिक्रिया

Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 11:03 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन शतक लगाया और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी बल्लेबाजी देख विराट कोहली भी हैरान रह गए। उन्होंने सूर्या की फोटो शेयर कर उनकी तारीफ की। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli reacts fire on Suryakumar yadav century against Sri lanka in Rajkot
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए। सूर्यकुमार के शानदार शतक के चलते भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए और मुकाबला 91 रन से अपने नाम किया। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में यह सूर्यकुमार का तीसरा शतक था। किसी भारतीय द्वारा यह टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक भी था।
विज्ञापन


खेल में सूर्यकुमार की इस पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने आग के दो इमोजी भी शेयर किया। साथ ही ताली बजाते हुए दो इमोजी भी शेयर किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद शतक के लिए केवल 19 गेंदे लीं। उन्होंने 45 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया और भारत के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया। 



मैक्सवेल और मुनरो के क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार
टी20 क्रिकेट में अपने तीसरे शतक के साथ सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो की बराबरी कर ली है। ये दोनों बल्लेबाज भी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगा चुके हैं। चेक गणराज्य के दवीजी ने भी अपने देश के लिए टी20 में तीन शतक लगाए हैं, लेकिन वह एसोसिएट टीम के लिए खेलते हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसेज्यादा शतक

बल्लेबाज देश शतक
रोहित शर्मा भारत 4
सूर्यकुमार यादव भारत 3
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 3
कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 3
एस दवीजी चेक गणराज्य 3



सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 में पहला शतक जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 55 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed