फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli praised pakistan bowling attack before IND vs PAK Asia Cup Match says you have to be at your best

IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों को विराट की चेतावनी, कहा- सर्वश्रेष्ठ खेल जरूरी

Fri, 01 Sep 2023 11:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 11:20 AM IST
सार

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
 

विज्ञापन
Virat Kohli praised pakistan bowling attack before IND vs PAK Asia Cup Match says you have to be at your best
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है और इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी और यह टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं, भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। लोकेश राहुल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर सर्जरी के बाद पहली बार कोई मैच खेलेंगे। ऐसे में विराट कोहली ने कहा है कि पाकिस्तान के गेंदबाज शानदार हैं और उनके खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए आपको आपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी तीन वनडे मैच जीते हैं, लेकिन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच 2019 विश्व कप में हुआ था।
विज्ञापन


विराट कोहली ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि गेंदबाजी उनकी ताकत है। और उनके पास वास्तव में कुछ प्रभावशाली गेंदबाज हैं जो अपने कौशल सेट के आधार पर कभी भी खेल का रुख बदल सकते हैं। इसलिए, आपको उनका सामना करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।”
विज्ञापन


कोहली हाल ही में वनडे मैचों में अच्छी फॉर्म में रहे हैं, उन्होंने पिछले दिसंबर से इस प्रारूप में 13 मैचों में 50.36 की औसत से 554 रन बनाए हैं। खेल के प्रति अपने नजरिए के बारे में बात करते हुए, कोहली ने कहा, “मैं केवल यह समझने की कोशिश करता हूं कि मैं अपने खेल को कैसे बेहतर कर सकता हूं। हर दिन, हर अभ्यास सत्र, हर साल, हर सीजन, इसी चीज ने मुझे इतने लंबे समय तक अच्छा खेलने और अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करने में मदद की है। मुझे नहीं लगता कि आप इस मानसिकता के बिना लगातार प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि यदि आपका निजी प्रदर्शन ही आपका एकमात्र लक्ष्य है, तो आप संतुष्ट हो सकते हैं और कड़ी मेहनत करना बंद कर सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने आगे कहा "ऐसी कोई निश्चित उपलब्धि नहीं है कि यदि आप एक निश्चित स्तर पर पहुंच जाते हैं, तो आप उत्कृष्टता पर पहुंच गए हैं। मुझे लगता है कि मैं हर दिन बेहतर होने के लिए प्रयास करता हूं, इसलिए यह एक बेहतर शब्द है, और हां, निजी प्रदर्शन निश्चित रूप से ज्यादा मायने नहीं रखता, जब आप यह सोचते हैं कि 'मैं इस स्थिति से अपनी टीम को कैसे जीत दिलाऊं?"


टी20 विश्व कप में चमके थे विराट
2022 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने 82 रन की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में भारतीय टीम ने जल्दी चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई थी और अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फिनिशर को रोल भी अदा किया था। इसी मैच में उन्होंने हारिस रऊफ के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए थे और मैच का रुख बदला था। इस मैच में भी विराट से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed