{"_id":"630896119ce2ef6c7842ca50","slug":"virat-kohli-practice-for-inside-out-and-rohit-sharma-for-helicopter-shot-ahead-of-ind-vs-pak-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित-विराट की खास प्रैक्टिस, हेलीकॉप्टर और इनसाइड आउट शॉट पर जोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित-विराट की खास प्रैक्टिस, हेलीकॉप्टर और इनसाइड आउट शॉट पर जोर
Fri, 26 Aug 2022 03:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 03:14 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कप्तान रोहित और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खास अंदाज में अभ्यास किया। इस दौरान रोहित शर्मा को हेलीकॉप्टर शॉट खेलते देखा गया। वहीं, विराट ने इनसाइड आउट शॉट का अभ्यास किया।
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा (बाएं) और विराट कोहली (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2022 की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का समय रह गया है। हालांकि, भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान से है और टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। मैच से दो दिन पहले टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खास प्रैक्टिस की। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों की बैटिंग प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह की गेंदों पर बड़े शॉट खेलते देखा जा सकता है।
यह वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा "पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लय हासिल की।"
विज्ञापन
यह वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा "पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लय हासिल की।"
🔊 Sound 🔛#TeamIndia captain @ImRo45 & @imVkohli get into the groove ahead of the first clash against Pakistan.#AsiaCup2022 | #AsiaCup pic.twitter.com/GNd8imnmM3
— BCCI (@BCCI) August 25, 2022
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर और इनसाइड आउट शॉट की प्रैक्टिस
बीसीसीआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बल्लेबाज अभ्यास के दौरान लगातार बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर कप्तान रोहित लगातार हवाई शॉट खेलने की कोशिश करते देखे गए। इससे साफ है कि हिटमैन पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में तेजी से रन बटोरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इस बीच एक बार हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला। हालांकि, रोहित का हेलीकॉप्टर शॉट थोड़ा अलग था।
विराट कोहली भी बड़े शॉट का अभ्यास किया, लेकिन उन्होंने सिर्फ हवाई शॉट खेलने की प्रैक्टिस नहीं की। विराट को जोर ज्यादा शॉट ऑफसाइड में खेलने पर था। उन्होंने इनसाइड आउट शॉट का भी अभ्यास किया। दुबई के मैदान में पाकिस्तानी गेंदबाज लेग साइड में ज्यादा फील्डर लगाकर बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश कर सकते हैं। इससे निपटने के लिए विराट ने अभ्यास किया। ताकि वो लगातार गैप में शॉट खेलकर रन बना सकें।
पिछले साल भी कोहली ने खेली थी दमदार पारी
इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें 2021 में एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं। इस मैच में भारत के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन कोहली ने अकेले टीम इंडिया के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला था और टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी। अंत में भारत को इस मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।