फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli on AB de Villiers IPL Return: Kohli says Hopefully, AB de Villiers will be back at RCB next year in some capacity | Mr 360 degree in IPL

AB de Villiers in IPL: विराट कोहली को उम्मीद- आईपीएल में अगले साल डीविलियर्स करेंगे वापसी, जानें और क्या कहा

Wed, 11 May 2022 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 May 2022 02:11 PM IST
सार

कोहली ने अपने खराब फॉर्म को लेकर भी बातचीत की। इस सीजन कोहली अब तक तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसको लेकर कोहली ने कहा- ऐसा मेरे साथ करियर में पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए आउट होने के बाद मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट थी।

विज्ञापन
Virat Kohli on AB de Villiers IPL Return: Kohli says Hopefully, AB de Villiers will be back at RCB next year in some capacity | Mr 360 degree in IPL
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक 12 में से सात मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्होंने 12 पारियों में 216 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक है। टीम मैनेजमेंट को मजबूरी में विराट को तीसरे या चौथे नंबर की जगह ओपनिंग उतारना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में टीम को मध्यक्रम में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की कमी खल रही है। डीवीलियर्स ने पिछले सीजन के बाद सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह दोबारा लीग में वापसी कर सकते हैं। कोहली ने भी इसकी उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि डीविलियर्स किसी न किसी रोल में बैंगलोर से जुड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


IPl 2021 - 'Chest out ready to punch the guys' - AB de Villiers' tip to Virat  Kohli to enjoy the game
विज्ञापन
विज्ञापन

एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

कोहली ने आरसीबी द्वारा किए गए एक पोस्ट के जरिये कहा- मैं डीविलियर्स को बहुत मिस करता हूं। मैं उनसे लगातार बातें करता हूं। डीवीलियर्स हाल ही में अपने परिवार के साथ यूएस में थे और गोल्फ का आनंद ले रहे थे। वह आरसीबी पर भी नजर बनाए हुए हैं और उम्मदी है कि अगले साल किसी ने किसी रोल में टीम के साथ नजर आएंगे। 

इस दौरान कोहली ने अपने खराब फॉर्म को लेकर भी बातचीत की। इस सीजन कोहली अब तक तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। यह तीनों गोल्डन डक रहे। इसको लेकर कोहली ने कहा- ऐसा मेरे साथ करियर में पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए आउट होने के बाद मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट थी। मुझे यह महसूस हुआ कि इस गेम में मुझे जो कुछ भी देखना था, सब देख लिया। 

IPL 2021: Virat Kohli and AB de Villiers highly optimistic about RCB's  chances in IPL 14
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

कोहली के खराब फॉर्म के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उनकी आलोचना की थी। इयान बिशप से लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा कि विराट आउट होने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। हालांकि, कोहली इन आलोचनाओं से खुद को दूर मानते हैं। उन्होंने कहा- जो आलोचना कर रहे हैं, वो मेरा हाल नहीं जान सकते। आलोचक वह महसूस नहीं कर सकते जो मैं महसूस कर रहा हूं। 

कोहली ने पिछले सीजन के बाद कप्तान से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आईपीएल 2022 से पहले फाफ डुप्लेसिस को कप्तान बनाया गया। नए कप्तान को लेकर कोहली ने कहा- मेरे और फाफ के बीच काफी पहले से ही अच्छी दोस्ती रही है। जब वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बने थे, उससे पहले से ही वह मेरे अच्छे दोस्त रहे हैं। फाफ को खुद पर काफी विश्वास है और यही जज्बा मैदान पर भी दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed