{"_id":"5dd548868ebc3e54af1eca93","slug":"virat-kohli-named-peta-indias-2019-person-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली चुने गए पेटा पर्सन ऑफ द ईयर, पत्नी अनुष्का को भी मिल चुका है यह सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली चुने गए पेटा पर्सन ऑफ द ईयर, पत्नी अनुष्का को भी मिल चुका है यह सम्मान
Thu, 21 Nov 2019 08:05 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 Nov 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली का पशु प्रेम
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पेटा (पीपल्स फॉर द ईथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिनल्स) ने पर्सन ऑफ द ईयर 2019 चुना है। जानवरों की दशा सुधारने के लिए किए गए काम के चलते कोहली को यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में विराट बेंगलुरु के एक एनिमल शेल्टर होम गए थे। वहां उन्होंने कहा था कि जानवरों को खरीदने के बजाए बेसहारा जानवरों को अपनाएं। इसके पहले कोहली ने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया की तरफ से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था। मालती नाम की इस हाथी को लोगों ने बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
विराट से पहले उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का को भी पेटा पर्सन ऑफ द ईयर का सम्मान मिल चुका है। विराट से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के एस पन्निकर राधाकृष्णन, हेमा मालिनी, आर माधवन और जैकलीन फर्नांडीज को भी ये सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन