फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli MS Dhoni Brand Value Why has the brand value of Virat Kohli declined How did Dhoni's luck shine

Virat Kohli-MS Dhoni Brand Value: विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू में क्यों आई गिरावट, कैसे चमकी धोनी की किस्मत?

Thu, 31 Mar 2022 04:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 31 Mar 2022 04:12 PM IST
सार

विराट कोहली लगातार पांचवें साल ब्रांड वैल्यू के मामले में देश में शीर्ष पर हैं। टीम इंडिया के नए पूर्णकालिक कप्तान रोहित शर्मा 32.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2.44 अरब रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ 13वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli MS Dhoni Brand Value Why has the brand value of Virat Kohli declined How did Dhoni's luck shine
विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और पीवी सिंधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू में भारी गिरावट देखने को मिली है। 2020 में कोहली की ब्रांड वैल्यू 238 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 18.03 अरब रुपये) थी। पिछले साल इसमें 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 2021 में विराट की ब्रांड वैल्यू घटकर 185.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 14.09 अरब रुपये) हो गई है। हालांकि, इसके बावजूद वह भारत में सिर्फ एथलीट ही नहीं बल्कि अन्य सेलिब्रिटियों में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


ए क्रोल बिजनेस की डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार पांचवें साल कोहली ब्रांड वैल्यू के मामले में देश में शीर्ष पर हैं। टीम इंडिया के नए पूर्णकालिक कप्तान रोहित शर्मा 32.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2.44 अरब रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ 13वें नंबर पर हैं। उनसे आगे संन्यास ले चुके भारत के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 47.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 3.59 अरब रुपये) के साथ 11वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


धोनी को 69 फीसदी का फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू 61.2 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 4.63 अरब रुपये) रही। 2020 की तुलना में धोनी को फायदा हुआ है। उनकी ब्रांड वैल्यू में 69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वे ब्रांड वैल्यू के मामले में भारतीय सेलिब्रिटियों में पांचवें पायदान पर हैं। 2020 में धोनी 36.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2.74 अरब रुपये) के ब्रांड मूल्य के साथ 11वें स्थान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 20 में शामिल हुईं सिंधू
भारत की स्टार पीवी सिंधू भी शीर्ष 20 में शामिल हो गई हैं। स्विस ओपन का खिताब जीतने वाली सिंधू 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1.66 अरब रुपये) के साथ 20वें स्थान पर हैं। इस तरह शीर्ष 20 में सिर्फ पांच खेल जगत से हैं।

कोहली की ब्रांड वैल्यू में क्यों हुई गिरावट?
कोहली को तीन कारणों से नुकसान उठाना पड़ा है। एक तो उन्होंने खराब बल्लेबाजी की। वे 22 नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके। दूसरा कारण कप्तानी से हटना है। विराट ने पिछले साल पहले टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी और फिर वनडे से हटाए गए थे। इसका नुकसान उनकी ब्रांड वैल्यू पर काफी पड़ा। तीसरा कारण विवाद रहा है। विराट पिछले साल बीसीसीआई के साथ विवाद में उलझे थे।


धोनी की ब्रांड वैल्यू क्यों बढ़ी?
ऐसी अफवाहें थीं कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के बाद खेलना छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी ने पहले चेन्नई को चौथी बार चैंपियन बनाया और उसके बाद टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर जुड़े। इन दोनों कारणों से धोनी की ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed