{"_id":"6577f551313a9be30e063911","slug":"virat-kohli-most-searched-cricketer-on-google-in-last-25-years-cristiano-ronaldo-most-searched-athlete-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Google Most Searched: पिछले 25 वर्षों में गूगल पर सबसे ज्यादा इस क्रिकेटर को किया गया सर्च, ये एथलीट टॉप पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Google Most Searched: पिछले 25 वर्षों में गूगल पर सबसे ज्यादा इस क्रिकेटर को किया गया सर्च, ये एथलीट टॉप पर
Tue, 12 Dec 2023 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:23 AM IST
सार
जब से गूगल अस्तित्व में आया है, दुनिया में कई बेहतरीन क्रिकेटरों ने जलवे बिखेरे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा सर्च जिस क्रिकेटर को किया गया है, वह अभी भी अपनी चमक बिखेर रहा है।
विज्ञापन
मेसी, धोनी, विराट और रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट जगत में विराट कोहली नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सर्च इंजन 'गूगल' ने अपने पूरे 25 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों की सूची जारी की। इनमें क्रिकेटरों में कोहली का नाम सबसे ऊपर है। यानी जब से गूगल अस्तित्व में आया है, दुनिया में कई बेहतरीन क्रिकेटरों ने जलवे बिखेरे हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इनके इतर कोहली गूगल के इतिहास में 'सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर' के रूप में सामने आए हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला एथलीट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सूची में सबसे अधिक खोजे जाने वाले एथलीट की बात आती है, तो इसमें कोहली शीर्ष पर नहीं हैं। रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व दिग्गज और पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मौजूदा कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। 38 साल की उम्र में भी यह फुटबॉलर सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
रोनाल्डो ने इस लिस्ट में शीर्ष पर आने के लिए कुछ महान एथलीट्स को पीछे छोड़ा। इनमें लियोनल मेसी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच जैसे नाम शामिल हैं। रोनाल्डो और मेसी अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में गिने जाते हैं और लगभग पिछले 15 वर्षों से अपने खेल पर हावी रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले खेल की बात आती है, तो 'फुटबॉल' इसमें शीर्ष पर है।
रोनाल्डो ने इस लिस्ट में शीर्ष पर आने के लिए कुछ महान एथलीट्स को पीछे छोड़ा। इनमें लियोनल मेसी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच जैसे नाम शामिल हैं। रोनाल्डो और मेसी अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में गिने जाते हैं और लगभग पिछले 15 वर्षों से अपने खेल पर हावी रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले खेल की बात आती है, तो 'फुटबॉल' इसमें शीर्ष पर है।
If the last 25 years have taught us anything, the next 25 will change everything. Here’s to the most searched moments of all time. #YearInSearch pic.twitter.com/MdrXC4ILtr
— Google (@Google) December 11, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट भी हैं रोनाल्डो के फैन
विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि कोहली भी मेसी की तुलना में रोनाल्डो के बड़े फैन हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने पिछले कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह पुर्तगाली फुटबॉलर के फिटनेस के कायल हैं। जब पुर्तगाल की टीम फीफा विश्व कप 2022 में हारकर बाहर हो गई थी तो रोनाल्डो खूब रोए थे। तब कोहली ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए लिखा था, 'आपने इस खेल में और दुनिया भर के खेल फैंस के लिए जो कुछ भी किया है, उससे कोई भी ट्रॉफी या कोई भी खिताब नहीं छीन सकता या बयां नहीं कर सकता।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने लिखा था, 'कोई भी टाइटल लोगों पर पड़ने वाले आपके प्रभाव को बयां नहीं कर सकता या ये नहीं बता सकता कि जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। यह भगवान की ओर से आपको मिला एक उपहार है। एक ऐसे व्यक्ति के लिए एक ऐसा वरदान जो हर मैच में अपना दिल लगाकर खेलता है और कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है और किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सच्ची प्रेरणा है। पोस्ट में विराट ने लिखा था, 'आप मेरे लिए ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं (सर्वकालिक महान फुटबॉलर)।