फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli led team India to face England in 3rd decider ODI at Pune know head to head One day records

आमने-सामने की लड़ाई: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले जानें किसने जीते कितने मैच?

Sun, 28 Mar 2021 09:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Mar 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli led team India to face England in 3rd decider ODI at Pune know head to head One day records
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मैदान पर होगा। दोनों टीमों  के लिए ये करो या मरो वाला मैच है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम का सीरीज पर भी कब्जा होगा। जहां पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से  हराया था वहीं दूसरे वनडे में इंग्लिश टीम ने पलटवार करते हुए भारत को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस निर्णयायक मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आइए हम आपको भारत और इंग्लैंड के बीच अब खेले गए वनडे मैचों के परिणाम के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच जब कभी वनडे मैच हुए तो इंग्लिश टीम ने कड़ी टक्कर दी। इसके बावजूद टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रही। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 102 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों के ओवर ऑल आंकड़े  देखे जाएं तो टीम इंडिया इंग्लैंड पर भारी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों टीमों के बीच अब तक  खेले गए 102 मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 वनडे जीते हैं। इस दौरान 2 मैच टाई रहे जबकि 3 एकदिवसीय मैचों  का परिणाम नहीं निकला। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का प्रतिशत 55.55  है। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 43 वनडे जीतने में सफल रही। एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ वनडे में जीत प्रतिशत 44.44 है। 

विज्ञापन

पुणे में खेले गए वनडे मैचों में विपक्षी टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर भारत ने अब तक 6 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इन 6 वनडे मैचों में से भारत 3 मैच जीता और 3 हारा है। लेकिन इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें 2 जीते और एक हारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed