फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli led team india got munnaweera wicket on a interesting note

मुनावीरा का बैट हवा में उछला और कुलदीप यादव की गेंद विकेट ले उड़ी 

Thu, 07 Sep 2017 01:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 07 Sep 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
 virat kohli led team india got munnaweera wicket on a interesting note
मुनावीरा - फोटो : jansatta.com
टीम इंडिया ने श्रीलंका का तीनों फॉर्मेट में सूपड़ा साफ कर दिया है। टीम इंडिया ने हर कदम में श्रीलंका को हराया। श्रीलंका के बल्लेबाज पूरी सीरीज में टीम इंडिया की बेहतर गेंदबाजी के आगे दबाव में खेले। टेस्ट और वन डे की हार के बाद श्रीलंकाई दर्शकों को आशा थी कि टी-20 में उनकी टीम इंडिया को हरा देगी। लेकिन यहां भी बाजी विराट कोहली के हा‌थ ही लगी। 
विज्ञापन

श्रीलंका के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे 

 virat kohli led team india got munnaweera wicket on a interesting note
Yuzvendra Chahal
टी-20 में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बैंटिंग की लेकिन हर बार की तरह इस मैच में भी निय‌मित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। ओपनर्स ने हालांकि शुरुआत सही दिलवाई थी लेकिन टीम इंडिया की धारदार गेंदबाजी ने पासा पलट दिया। श्रीलंका का बल्लेबाज जब भी जमकर शाट लगाने लगता एक दो बाउंड्री के बाद उसका विकेट गिर जाता। कभी बुमराह तो कभी यजुवेंद्र चाहल उनके विकेट निकाल देते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका को भाग्य का भी नहीं मिला साथ 

 virat kohli led team india got munnaweera wicket on a interesting note
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
मैच में श्रीलंका की ओर से डेब्यू कर रहे दिलशान मुनावीरा ने शानदार अर्धशतक लगाया। वह एक बड़ी पारी खेलने की लय में थे। लग रहा था कि श्रीलंका 200 का स्कोर पार कर जाएगा। लेकिन इसी बीच श्रीलंका को भाग्य का साथ नहीं मिला। हर तरफ आकर्षक शाट लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे मुनावीरा और श्रीलंका के साथ पारी के 12 ओवर में एक 'ट्रेजडी' हो गई। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। मुनावीरा ने यादव की गेंद पर करारा शाट लगाना चाहा लेकिन इसी दौरान उनका बल्ला उनके हाथ से छूट गया और गेंद सीधे विकेट पर जा टकराई। यहीं से मैच पलट गया। 

विज्ञापन

मुनावीरा ने श्रीलंका को संकट से निकाला 

 virat kohli led team india got munnaweera wicket on a interesting note
मुनावीरा
मुनावीरा जब बल्लेबाजी करने आए थे तब स्कोर 1 विकेट खोकर 23 रन था। मुनावीरा ने आते ही बेखौफ ढंग से बल्लेबाजी की और महज 26 गेंदों में ही अर्धशतक ठोंक दिया था। उन्होंने श्रीलंका को एक हद तक संकट से निकाल लिया था। लेकिन दुर्भाग्य से अपना विकेट गंवा दिया। 

विराट ने फिर बताया, चेसिंग में उनका जवाब नहीं 

 virat kohli led team india got munnaweera wicket on a interesting note
विराट कोहली
विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार 82 रन बनाए और टीम इंडिया को पूरी सीरीज में अपराजेय बनाए रखा। विराट कोहली ने क्रिकेट प्रेमियों को बता दिया कि दुनिया में चेस करने के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। विराट की यह शानदार फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली आगामी सीरीज को रोमांच से भर देगी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed