{"_id":"59b10ba84f1c1bf67f8b49ac","slug":"virat-kohli-led-india-and-australia-series-begins-from-17-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया बन सकती है नंबर वन, पहला मैच 17 सितंबर को ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया बन सकती है नंबर वन, पहला मैच 17 सितंबर को
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : india today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका को हराने के बाद अब टीम इंडिया घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में पांच वन डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है। वह विश्व में दूसरे नंबर की टीम है। दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर काबिज है। टीम इंडिया फिलहाल रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रही है।
विज्ञापन
नंबर वन बनने का मौका
क्रिकेट (ऑस्ट्रेलिया)
- फोटो : ESPN
अगर टीम इंडिया वन डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह रैंकिंग में नंबर वन हो सकती है। अभी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से महज कुछ दशमलव अंकों से ही पीछे है। श्रीलंका में विराट कोहली की लीडरशिप में टीम इंडिया ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी है। लिहाजा उम्मीद है कि आगामी सीरीज में कंगारुओं को हराकर टीम इंडिया नंबर वन बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला वन डे 17 सितंबर को
विराट धोनी
- फोटो : SELF
ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा 27 दिनों का है। पहला वन डे चेन्नई में 17 सितंबर को खेला जाएगा। 21 सितंबर को कोलकाता में दूसरा तथा 24 सितंबर को इंदौर में तीसरा वन डे खेला जाएगा। 28 सितंबर को चौथा वन डे बेंगलुरू में होगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम वन डे नागपुर में 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।
तीन टी-20 मैच होंगे
धोनी और मनीष पांडे
टी-20 सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। 10 अक्टूबर को दूसरा मैच गुवाहाटी में होगा। सीरीज का अंतिम मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में आयोजित होगा।