फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli KL Rahul have advantage in ICC ODI rankings Dawid Malan Babar azam Shubman gill world cup 2023

ICC Rankings: कोहली-राहुल को वनडे रैंकिंग में फायदा, डेविड मलान टॉप-10 में; बाबर-शुभमन अपने स्थान पर काबिज

Wed, 11 Oct 2023 03:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। कोहली और राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी। चेन्नई में राहुल ने नाबाद 97 और विराट ने 85 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Virat Kohli KL Rahul have advantage in ICC ODI rankings Dawid Malan Babar azam Shubman gill world cup 2023
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप के बीच आईसीसी की ताजा रैंकिंग बुधवार (11 अक्तूबर) को जारी हुई। विश्व कप के शुरुआती आठ मैच में 10 शतक लगे हैं। इसका फायदा बल्लेबाजों को रैंकिंग में हुआ है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। कोहली और राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी। चेन्नई में राहुल ने नाबाद 97 और विराट ने 85 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


कोहली को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह नौवें पायदान पर आ गए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले क्विंटन डिकॉक सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गए। वह इस विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे। केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने 15 स्थान की छलांग लगाई। वह 19वें नंबर पर  पहुंच गए। वहीं, विश्व कप में इतिहास रचने वाले दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम 21वें नंबर पर पहुंच गए। उन्हें 11 स्थानों का फायदा हुआ।
विज्ञापन

Virat Kohli KL Rahul have advantage in ICC ODI rankings Dawid Malan Babar azam Shubman gill world cup 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर आजम शीर्ष पर बरकरार
मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद पर शतक लगाया था। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शुरुआती दो मैचों में फेल हो गए। वह नीदरलैंड के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ 10 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बावजूद बाबर शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं, शुभमन गिल डेंगू के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले थे। वह अभी भी दूसरे नंबर पर हैं।

Virat Kohli KL Rahul have advantage in ICC ODI rankings Dawid Malan Babar azam Shubman gill world cup 2023
डेविड मलान - फोटो : सोशल मीडिया
मलान को फायदा, इमाम को नुकसान
बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ। धर्मशाला में 140 रन की पारी खेलने वाले मलान टॉप-10 में वापस आए हैं। उन्होंने सात स्थानों की छलांग लगाई है। वह आठवें नंबर पर पहुंच गए। पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम उल हक का बल्ला भी इस विश्व कप में नहीं चला है। उन्हें तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। वह नौवें नंबर पर आ गए।
विज्ञापन

Virat Kohli KL Rahul have advantage in ICC ODI rankings Dawid Malan Babar azam Shubman gill world cup 2023
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों में सिराज दूसरे स्थान पर
गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड पहले स्थान पर हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दूसरे स्थान पर हैं। कुलदीप यादव को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह आठवें नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट तीसरे और मैट हेनरी पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। बोल्ट को दो और हेनरी को चार स्थानों का फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed