{"_id":"60bdfab904b8d674c0754dba","slug":"virat-kohli-is-successful-because-he-never-deviates-from-his-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीफ: विराट के मुरीद हुए राशिद खान, बताया भारतीय कप्तान की सफलता का राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तारीफ: विराट के मुरीद हुए राशिद खान, बताया भारतीय कप्तान की सफलता का राज
Mon, 07 Jun 2021 04:23 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:23 PM IST
सार
राशिद खान ने कहा कि कोहली का मजबूत पक्ष यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी क्षमता पर पूरा विश्वास करते हैं और पूरे आत्मविश्वास के बिना कोई शॉट नहीं खेलते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इसलिए सफल हैं क्योंकि वे कभी अपने खेल से ध्यान भंग नहीं होने देते हैं। यही भारतीय कप्तान की सफलता का राज है। इस लेग स्पिनर को लगता है कि कोहली का मजबूत पक्ष यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी क्षमता पर पूरा विश्वास करते हैं और पूरे आत्मविश्वास के बिना कोई शॉट नहीं खेलते हैं। वह अच्छी गेंदों को उचित सम्मान भी देते हैं।
विज्ञापन
राशिद ने यू-ट्यूब कार्यक्रम 'क्रिकास्ट' में कहा, 'अच्छी गेंदबाजी के सामने कोई और बल्लेबाज दबाव में आ जाता है और वह स्वीप, स्लॉग स्वीप या कोइ और ऐसा शॉट खेलने लगता है जो उसकी ताकत नहीं है लेकिन कोहली अपने तरीके से खेलते है। वह अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। उनके खेलने की एक शैली है और और वह उसी मुताबिक खेलते हैं। वह कुछ अलग करने की कोशश नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि यही कारण है जिससे वह इतने सफल हैं। वह खुद का समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन
राशिद ने कहा, 'कोहली अच्छी गेंदबाजी का सम्मान करते हैं और कमजोर गेंदों पर रन बनाते हैं। उनका आत्मविश्वास काफी अधिक रहता है। कुछ बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी रहती है इसलिए वे संघर्ष करते हैं।'
विज्ञापन