फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Is Good Enough To Adapt To Any Situation Says Australian Off Spinner Nathan Lyon

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर लियोन बोले- खाली स्टेडियमों में कोहली को खेलते हुए देखना दिलचस्प होगा 

Tue, 14 Apr 2020 02:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Apr 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Is Good Enough To Adapt To Any Situation Says Australian Off Spinner Nathan Lyon
विराट कोहली - फोटो : social media

जब खाली स्टेडियमों में क्रिकेट मैचों के आयोजन की चर्चा जोर पकड़ रही है। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क दोनों यह सोच रहे हैं, अगर इस साल के आखिर में उनकी टेस्ट श्रृंखला दर्शकों के बिना खेली जाती है तो भारतीय कप्तान विराट कोहली इससे कैसे सामंजस्य बिठाएंगे।

विज्ञापन


भारत को इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि मैचों का आयोजन बंद स्टेडियमों में किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके चलते लियोन और उनके साथी स्टार्क ने यह चर्चा की कि दर्शकों और शोर के बिना कोहली के प्रदर्शन पर क्या असर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लियोन ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बिठाने में माहिर हैं, लेकिन मैं मिच स्टार्क से बात कर रहा था और हम वास्तव में बात कर रहे थे कि अगर हम दर्शकों के बिना खेलते हैं तो विराट को खाली सीटों में जान भरने की कोशिश करते हुए देखना दिलचस्प होगा।

उन्होंने कहा कि यह थोड़ा भिन्न होगा, लेकिन विराट सुपरस्टार है। हम किसी भी माहौल में खेलें वह उससे सामंजस्य बिठाने में माहिर है। कोविड-19 के कारण विश्व भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट भी शामिल है। लियोन भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि मैं भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उत्साहित हूं। यह एशेज के साथ सबसे बड़ी श्रृंखला होती है। वह विश्व क्रिकेट की महाशक्ति है और उनका यहां खेलना शानदार होगा। लियोन को अब भी उम्मीद है कि यह श्रृंखला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।


उन्होंने कहा कि दर्शकों के सामने खेलना या दर्शकों के बिना खेलना यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। हमें दुनिया भर के चिकित्साकर्मियों की सलाह माननी होगी। लियोन ने कहा कि मैं दर्शकों के बिना खेलने या स्टेडियम खचाखच भरे रहने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं केवल भारत के खिलाफ खेलने के मौके के बारे में सोच रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed