फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli is going to be smashes sachin more record in odi

विराट कोहली इसी रफ्तार से खेलते रहे तो सचिन की पारियों तक इतने शतक जड़ देंगे

Mon, 04 Sep 2017 05:13 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 04 Sep 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
 virat kohli is going to be smashes sachin more record in odi
विराट कोहली
विराट कोहली वन डे में टीम इंडिया की जीत की गारंटी हैं। वह बेहतरीन ढंग से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने वन डे में अब तक 186 पारियों में ही 30 शतक जड़ दिए हैं। हालिया सीरीज में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के वन डे 28 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के वन डे में 30 शतकों के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्होंने 452 पारियों में 49 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन

वन डे में विराट सबसे बेहतर 

 virat kohli is going to be smashes sachin more record in odi
विराट एंड धवन - फोटो : ndtv sports
विराट के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट कोहली वन डे में सबसे बेस्ट होते जा रहे हैं। वन डे में विराट कोहली की पारियां नए दौर के क्रिकेट का आगाज कर रही हैं। सिंगल लेकर स्ट्राइक रोट्रेट करना तथा गेंदों को बड़ी खूबसूरती से सीमा पार पहुंचना उनकी बल्लेबाजी की मुख्य विशेषता है। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक शतक लगाए हैं। वन डे के महज 8 साल के करियर में ही वह बल्लेबाजी के बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। टीम इंडिया की तरफ से वन डे में सबसे तेज शतक महज 52 गेंदों में लगाया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

औसत में सचिन से आगे

 virat kohli is going to be smashes sachin more record in odi
विराट कोहली - फोटो : ESPN
सचिन तेंदुलकर ने 28 साल 302 दिनों में 278 पारियों में 43 की औसत से 11069 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 31 शतक तथा 55 अर्धशतक लगाए। वहीं विराट की उम्र अभी 28 साल 302 दिन है। विराट अभी तक 186 पारियों में 55 की औसत से 8537 रन बनाए हैं। इसमें उनके 30 शतक तथा 44 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन का एक शतक नौ पारियों के बाद आया तो विराट का एक शतक छह पारियों के बाद आया।  
 

 
विज्ञापन

विराट इसी रफ्तार से खेलते रहे तो सचिन हो जाएंगे काफी पीछे  

 virat kohli is going to be smashes sachin more record in odi
विराट कोहली - फोटो : SELF
क्रिकेट के रिकॉर्ड पर गहन नजर रखने वाले मोहन दास मेनन के अनुसार विराट कोहली जिस रफ्तार से अभी वन डे में खेल रहे हैं अगर उसी ढंग से बल्लेबाजी करते रहे तो आने वाले समय में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को काफी पीछे छोड़ देंगे। मेनन के अनुसार विराट अगर वन डे में सचिन तेंदुलकर के बराबर 452 पारियां खेल सके तो उनके वन डे में 73 शतक हो जाएंगे। 

blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en">

Tendulkar after 452 inns: 49 ODI 100s
Virat Kohli after 186 inns - 30 ODI 100s
Based on current 100 conv after 452 inns - 73 100s!#SLvInd

— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 3, 2017

विराट भी लक्ष्य का पीछा करते हुए बना दिए हैं 4 हजार रन 

 virat kohli is going to be smashes sachin more record in odi
विराट कोहली - फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में नाबाद 82 रन बनाने के बाद विराट लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले वह विश्व के तीसरे बल्लेबाज हो गए हैं। अभी इस मामले में सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग ही उनसे आगे हैं। तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 की औसत से 5490 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने 57 की औसत से लक्ष्य का पीछा करते हुए 4186 रन बनाए हैं। कोहली के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4118 रन हो गए हैं। आगामी कुछ दिनों में ही वह इस मामले में पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। इसके बाद सचिन भी विराट से इस मामले में पीछे हो जाएंगे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed